दिल्ली से दूर किसी हिल स्टेशन की सैर करने का मन है। लेकिन शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशन आप जा चुके हैं। तो इस बार अपने लंबे वीकेंड का प्लान इन अनजान जगहों को घूमने के लिए करें। दिल्ली के आस पास काफी सारे हिल स्टेशन मिल जाएंगे जिन्हें आपने अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया है। साथ ही ये टूरिस्ट की नजर से भी बचे रहते हैं। इसलिए इन जगहों पर आपको बिना किसी भीड़भाड़ के खुद को रिफ्रेश करने का मौका मिल जाएगा। तो चलिए जानें कौन से हैं वो अंजान हिल स्टेशन।
Hill Stations Near Delhi: दिल्ली के पास इन अंजान हिल स्टेशन को करें एक्सप्लोर
टूरिस्ट की नजर से बचे इस हिल स्टेशन में आपको कई सारी झीलें मिल जाएंगी। मंडी जिले में बसे इस हिल स्टेशन का धार्मिक महत्व है। सिख, बौद्ध और हिंदू धर्म के लिए इस जगह की विशेष माल्यता है। दिल्ली के पास रीवल्सर में कई सारी मोनेस्ट्री और मंदिर बने हुए हैं। जिन्हें देखने के लिए आप प्लान बना सकते हैं। साथ ही यहां के खूबसूरत नजारे आपको काम के लिए फिर से रिफ्रेश कर देंगे।
तमाम हिल स्टेशन जो टूरिस्ट के पसंदीदा प्लेस में शामिल हैं। इन सबसे दूर गुशियानी हिल स्टेशन एक गांव हैं। जो कुल्लू जिले में बसा है। यहां के होम स्टे और शानदार नजारे आपको लंबे वीकेंड के लिए बुला सकते हैं। गुशियानी हिल स्टेशन हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित है। जिसकी वजह से इस जगह को टूरिस्ट काफी पसंद करते हैं। वैसे इस हिल स्टेशन की दूरी दिल्ली से करीब 550 किमी है।
काम की थकान मिटाने को अगर आप दिल्ली के पास किसी शांत और सुंदर हिल स्टेशन का रुख करना चाहते हैं। तो नौकुचियाताल बेस्ट प्लेस है। यहां पर वाइल्ड लाइफ और पक्षियों को देखते हुए आप काम के सारे तनाव को भूल जाएंगे। नैनीताल के पास स्थित इस हिल स्टेशन पर अभी भी कम ही लोग जाते हैं। यहां पर शानदार पहाड़ी नजारों के बीच घर में रहने का मौका मिलेगा। जो आपको सुकून और शानदार नजारे देखने को मौका देगा।
उत्तराखंड के नए टूरिस्ट प्लेस के रूप में टिहरी जाना जा रहा है। वॉटरस्पोर्ट्स के लिए यहां की टिहरी झील बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो टिहरी झील में आपको कयाकिंग, कैनोइंग और विंड सर्फिंग करने का मौका मिलेगा। गढ़वाल की पहाड़ियों पर बसे इस खूबसूरत जगह का मुख्य आकर्षण झील है। जिसे देखने आप जरूर जा सकते हैं।