फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी मेलानिया संग डोनाल्ड ट्रंप ने किया मोहब्बत की मिसाल ताजमहल का दीदार, घूमने को यहां काफी कुछ

Mon, 24 Feb 2020 01:14 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump India Visit to Tajmahal know tourist places in Agra
Donald Trump India Visit - फोटो : PIB Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अहमदाबाद, दिल्ली और ताजनगरी आगरा में खास तैयारियां की गई। अहमदाबाद के बाद डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम करीब पांच बजे आगरा पहुंचें और मोहब्बत की मिसाल इमारत ताजमहल का दीदार किया। आगरा देसी और विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से है। हम आपको बता रहे हैं ताजमहल से जुड़ी कुछ खास बातें और इसके साथ ही हम ये भी बता रहे हैं आगरा में आप और कहां घूम सकते हैं और किन चीजों का आनंद ले सकते हैं।

US President Donald Trump India Visit to Tajmahal know tourist places in Agra
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

ताजमहल
आगरा जाने का सबसे बड़ा आकर्षण है ताजमहल। ताजमहल को खूबसूरती के लिए जाना जाता है और विश्व के सात आश्चर्यों में इसका नाम शामिल है। प्रेमी युगल और नवविवाहित जोड़ों के लिए ताजमहल का दीदार करना किसी रोमांच से कम नहीं है। सफेद संगमरमर की इमारत के इर्द-गिर्द ताजमहल प्रांगण में टहलना आपको बहुत अच्छा लगेगा। यहां किनारे पर बहती यमुना नदी बहुत अद्भुत लगती है।

US President Donald Trump India Visit to Tajmahal know tourist places in Agra
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए इस इमारत को बनवाया था। कहा जाता है कि ताजमहल बनवाने के बाद शाहजहां ने कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे, ताकि वे मजदूर कोई दूसरा ताजमहल ना बना सकें। इसके निर्माण के लिए एशिया के कई देशों से बहूमूल्य पत्थरों को लाया गया था। ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा श्रीलंका और चीन से 28 तरह के रत्न मंगवाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
US President Donald Trump India Visit to Tajmahal know tourist places in Agra
फूलों से महक उठा ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

ताजमहल की वास्तुशैली फारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला का मिश्रण है। 20 साल पहले दीदार-ए-ताज के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आए थे। आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पसरे सन्नाटे पर उन्होंने इसे 'भूतहा शहर' कहा था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार आगरा गुलजार है। 
 

विज्ञापन
US President Donald Trump India Visit to Tajmahal know tourist places in Agra
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

आगरा का किला
आगरा में घूमने को और भी बहुत कुछ है। उनमें से एक है आगरा का किला। आगरा में इसे लाल किला भी कहते हैं। इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में अकबर ने कराया था। इस किले की वास्तु और स्थापत्य कला बहुत खुबसूरत है। लाल बलुआ पत्थरों से बने इस किले का निर्माण किया गया है। इसके अंदर बने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मीना महल, मुसम्मन बुर्ज, नगीना मस्जिद, अंगूरी बाग और शीश महल को आप देख सकते हैं। इस किले में सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जाया जा सकता है। लाल किले से ताजमहल बिल्कुल साफ नजर आता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed