Valentine Day Foreign Trip: वैलेंटाइन डे प्यार को सेलिब्रेट करने का सबसे खास मौका होता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो रोमांस, खूबसूरती और यादगार पलों के लिए जानी जाती हैं।
Valentine Day Foreign Trip: कपल्स के लिए दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें, वैलेंटाइन डे पर करें यात्रा
Most Romantic Places in World: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए विदेश यात्रा से बेहतर विकल्प शायद ही हो। दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें कपल्स को प्यार, सुकून और यादगार पलों का अनुभव कराएंगी।
कपल्स के लिए दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहें
पेरिस, फ्रांस
ये प्यार का शहर है। पेरिस को दुनिया की रोमांटिक कैपिटल कहा जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां,
- एफिल टॉवर के पास रोमांटिक डिनर
- सीन नदी पर क्रूज़
- खूबसूरत कैफे और आर्ट गैलरी का लुत्फ उठा सकते हैं।
सेंटोरिनी, ग्रीस
सनसेट और रोमांस के लिए ग्रीस के सेंटोरिनी जाएं। सफेद-नीले घर और शानदार सनसेट सेंटोरिनी को खास बनाते हैं। यह शहर,
- रोमांटिक सनसेट व्यू
- समुद्र किनारे रिसॉर्ट
- कपल फोटोशूट के लिए परफेक्ट है।
वेनिस, इटली
गोंडोला की सैर रोमांटिक अनुभव कराती है, जो कि वेनिस में मशहूर है। वेनिस की नहरें कपल्स के लिए जन्नत मानी जाती हैं। यहां कपल,
- गोंडोला राइड
- ऐतिहासिक इमारतें
- शांत और रोमांटिक माहौल के बीच वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।
फुकेत, थाईलैंड
बजट में विदेशी रोमांस का आनंद उठाने के लिए फुकेत जाएं। भारतीय कपल्स के बीच फुकेत काफी लोकप्रिय है। यहां के
- बीच रिज़ॉर्ट्स
- आइलैंड टूर
- नाइट लाइफ वैलेंटाइन डे ट्रिप को खास बना देंगे।
स्विट्जरलैंड
बर्फीले पहाड़ के बीच रोमांस को स्विट्जरलैंड दोगुना बना देता है। स्विट्जरलैंड उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो नेचर और रोमांस दोनों चाहते हैं। स्विट्जरलैंड में,
- आल्प्स की वादियां
- स्नोफॉल और लक्ज़री रिसॉर्ट्स
- ट्रेन जर्नी का अनोखा अनुभव मिल सकता है।
वियना, ऑस्ट्रिया
क्लासिक रोमांस के लिए वियना जा सकते हैं। वियना अपनी म्यूजिक और आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने,
- शाही महल
- क्लासिकल म्यूजिक
- कैफे कल्चर के लिए मशहूर है।
मालदीव
लक्जरी और प्राइवेसी के बीच वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव जाएं। मालदीव हनीमून और वैलेंटाइन ट्रिप के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।
- ओवरवॉटर विला
- प्राइवेट बीच
- कैंडल लाइट डिनर कपल को रोमांचित कर सकते हैं।
प्राग, चेक रिपब्लिक
इसे फेयरीटेल सिटी कहा जा सका है। प्राग को कपल्स की फेवरेट रोमांटिक सिटी माना जाता है। यहां का,
- चार्ल्स ब्रिज
- पुराने किले
- खूबसूरत गलियां आनंदित कर देने वाला अनुभव कराती हैं।
