सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: उर्वशी रौतेला के आलीशान घर में सजी हैं इतनी महंगी गाड़ियां, जानिए एक्ट्रेस की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 25 Jan 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/urvashirautela

भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री और फैशन मॉडल उर्वशी रौतेला अपने लुक्स और बोल्ड अदाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपने बाथरूम फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनकी बोल्डनेस ने फैंस के पसीने छुड़ा दिए। इंटरनेट पर उनकी कामुक तस्वीरें शेयर हो रही हैं। ये पहली बार नहीं है कि उर्वशी का सुपर बोल्ड लुक सामने आया हो। इसके पहले भी कई बार उर्वशी पूल में नहाते, बेडरूम में पोज देते नजर आ चुकी हैं। वैसे उनकी बोल्डनेस के अलावा फिल्मों में भी उनके काम की तारीफ होती रही है। ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सनम रे, हेट स्टोरी 4 में उर्वशी नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में उर्वशी को मिस डीवा यूनिवर्स का खिताब मिल चुका है। तब से अब तक फिल्मों और मॉडलिंग के जरिए उर्वशी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन क्या आपको पता है कि उर्वशी रौतेला की कुल संपत्ति कितनी है? वह सालाना कितना कमा लेती हैं? यहां उर्वशी रोतेला के घर, शौक, नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में जानिए सबकुछ।

Urvashi Rautela Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/urvashirautela

उर्वशी रौतेला की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 36 करोड़ रुपये तक है। उर्वशी की गिनती टाॅप बाॅलीवुड सेलेब्स में है। उनकी मासिक आय 45 लाख रुपये से ज्यादा है।

Urvashi Rautela Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/urvashirautela

उर्वशी रौतेला की कमाई

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मों और गानों से मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह प्रति गाने के लिए 35 से 40 लाख रुपये फीस चार्ज करती हैं। वहीं एक फिल्म के लिए उर्वशी 3 करोड़ रुपये तक लेती हैं। उर्वशी की कमाई का आधा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से आता है। वह कई बड़े फैशन डिजाइनर की शो स्टॉपर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram/urvashirautela

उर्वशी रौतेला की गाड़ियों का कलेक्शन

अभिनेत्री उर्वशी को भी महंगी गाड़ियों का शौक है। रिपोर्ट के मुताबिक, उर्वशी के पास मर्सिडीज एस कूप एस 500 है, जिसकी कीमत लगभग 1.98 करोड़ है। इसके अलावा उर्वशी की कार कलेक्शन में रेंज रोवर एवोके (लगभग 62.96 लाख रुपये), मर्सिडीज बी 200 (31.36 लाख रुपये), बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520 डी (लगभग 61.48 लाख रुपये) है। उर्वशी के पास 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की फेरारी 458 स्पाइडर भी है। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela Net Worth 2022 Income House Car Collection Celebrity Lifestyle
उर्वशी रौतेला की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram/urvashirautela

उर्वशी रौतेला का आलीशान घर 

भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का मुंबई में अपना एक आलीशान घर है। उनका घर पूरी तरह से कस्टम डिजाइन किया गया है, जो बहुत सारे महंगे इंटीरियर आइटम और पेंटिंग से सजा हुआ है। उर्वशी का अपना एक निजी होम जिम है, जिसमें खूबसूरत लॉन्ज एरिया और सिनेमा हाॅल भी है। इस संपत्ति की कुल कीमत 25 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी ने रियल एस्टेट संपत्तियों में भी निवेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed