सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2026: 'मेरी हर खुशी की वजह तुम हो', वैलेंटाइन पर ये रोमांटिक लाइन जीत लेगी उनका दिल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 14 Feb 2026 06:00 AM IST
सार

Valentine Day Wishes in Hindi: आज वैलेंटाइन डे है। इस मौके पर प्यार भरी शायरी, रोमांटिक संदेश के जरिए इजहार ए मुहब्बत कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Valentine Day Wishes 14 February Romantic Messages Quotes Shayari HD Wallpapers Status For Lover Hindi
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

Valentine Day Shayari 2026: आज वैलेंटाइन डे है। प्यार के इज़हार का वह दिन, जब दिल अपनी बात कहने का साहस जुटा लेता है। साल भर की भागदौड़, जिम्मेदारियों और अनकहे जज़्बातों के बीच यह एक ऐसा मौका है, जब रिश्ते को ठहरकर देखा जाता है, उसे शब्द दिए जाते हैं। सोशल मीडिया के दौर में अब प्रेम सिर्फ मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा। प्यार भरा संदेश, दिल से लिखी शायरी या एक भावुक पोस्ट भी उतनी ही गहराई से दिल तक पहुंचती है।



वैलेंटाइन डे पर भेजा गया शुभकामना संदेश इस बात का इज़हार होता है कि सामने वाला आपके जीवन में कितनी खास जगह रखता है। कभी दो पंक्तियों की शायरी, कभी पुरानी यादों का जिक्र, तो कभी भविष्य के सपनों का वादा, इन सबके जरिए प्यार को नया अर्थ मिलता है।

आज जब आप अपने प्रिय को संदेश भेजें, तो उसमें अपनापन, भरोसा और साथ निभाने की प्रतिबद्धता झलकनी चाहिए। क्योंकि प्यार बड़े तोहफों से नहीं, बल्कि सच्चे एहसासों से मजबूत होता है। यहां वैलेंटाइन डे की शायरी और आकर्षक संदेश दिये जा रहे हैं।

 

Trending Videos
Valentine Day Wishes 14 February Romantic Messages Quotes Shayari HD Wallpapers Status For Lover Hindi
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

---------------
तुम्हारी मुस्कान पे दिल हार बैठी हूं,
तुम्हारी बातों में खुद को वार बैठी हूं।
अब तो हर दिन वैलेंटाइन सा लगता है,
क्योंकि मैं तुमसे बेइंतहा प्यार कर बैठी हूं।

आई लव यू मेरी जान
-----------------

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day Wishes 14 February Romantic Messages Quotes Shayari HD Wallpapers Status For Lover Hindi
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar ujala

 

-------------

तेरी बाहों में मिलती है सुकून की पनाह,
तेरे बिना अधूरी लगती है हर एक राह।
इस वैलेंटाइन पर बस इतना सा वादा है,
तेरा हाथ थामे रखना ही मेरा इरादा है।

आई लव यू मेरी जान

--------------

Valentine Day Wishes 14 February Romantic Messages Quotes Shayari HD Wallpapers Status For Lover Hindi
वैलेंटाइन डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

 

--------------
तुम्हारे नाम से शुरू होती है मेरी सुबह,
तुम्हारे ख्यालों में ही ढलती है मेरी शाम।
मेरे हर जज़्बात में तुम शामिल हो,
मेरे हर लफ्ज़ में बस तुम्हारा ही नाम।

आई लव यू मेरी जान
--------------

 

विज्ञापन
Valentine Day Wishes 14 February Romantic Messages Quotes Shayari HD Wallpapers Status For Lover Hindi
वैलेंटाइन डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala

 

-------------

तेरी हंसी मेरी पहचान बन गई,
तेरी चाहत मेरी जान बन गई।
इस दिल को अब और क्या चाहिए,
तेरी मोहब्बत ही मेरी शान बन गई।

आई लव यू मेरी जान
-----------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed