बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपने शानदार अभिनय की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। विद्या बालन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो अपने दम पर फिल्म को हिट करा सकती हैं। विद्या बालन की फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। कमाई के मामले में विद्या की फिल्में आगे रहती हैं। वह एक फिल्म के लिए मोटी फीस लेती हैं।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की मालकिन हैं विद्या बालन, जानिए कमाई और कार कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन की नेटवर्थ
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के नेटवर्थ की बात करें, तो उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर की कुल संपत्ति करीब 32 अरब रुपये बताई जाती है। विद्या बालन भी पति सिद्धार्थ से कमाई के मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। विद्या बालन ने अपने दम करोड़ों की संपत्ति बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विद्या बालन की कुल संपत्ति करीब 188 करोड़ है। एक्ट्रेस कई ब्रांड को भी एंडोर्स करती हैं जिससे वह मोटी कमाई करती हैं।
एक्ट्रेस के पास हैं लग्जरी कारें
विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री की अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उनको गाड़ियों का भी शौक है और उनके पास बेहद महंगी कारों का कलेक्शन है। विद्या के पास मर्सिडीज ई-क्लास, मर्सिडीज-बेंज और सेडान जैसी महंगी गाड़िया हैं।
एक्ट्रेस विद्या बालन फिलहाल एक साधारण अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई और खार में कुछ अपार्टमेंट खरीदा है। पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने 14 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया है। विद्या बालन ने भी एक 8 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है। इसके साथ ही वह देश में कई रियल एस्टेट संपत्तियों की भी मालकिन हैं।
विद्या बालन को उनके दमदार अभिनय के लिए 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कपूर से साल 2012 में शादी की थी। विद्या और उनके पति की संपत्ति जोड़ दें, तो वह अरबों रुपये की मालकिन हैं।