Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Winter Hacks Health Tips Keep These Things in Mind While Going to Office in Cold Precaution in Hindi
{"_id":"676ba1f2967597a5240429eb","slug":"winter-hacks-health-tips-keep-these-things-in-mind-while-going-to-office-in-cold-precaution-in-hindi-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Hacks: खांसी-जुकाम के बाद भी जा रहे हैं दफ्तर तो रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Winter Hacks: खांसी-जुकाम के बाद भी जा रहे हैं दफ्तर तो रखें इन बातों का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 25 Dec 2024 12:44 PM IST
सार
इसके साथ ही आपके दफ्तर में बार-बार खांसने या छींकने से सहकर्मियों को भी डिस्टर्ब हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी जुकाम में दफ्तर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Winter Hacks : सर्दी का मौसम है। इस मौसम में खांसी और जुकाम की समस्या आम बात है। सर्दी लगने पर बहुत अधिक खांसी और छींक आ सकती है जो आपको दैनिक जीवन में असहज कर देती है। अब ऐसे में घर पर रहकर आराम करना और स्वस्थ होना चाहिए लेकिन दफ्तर से सर्दी खांसी के लिए छुट्टी मिलना आसान नहीं होता। इस स्थिति में भी लोगों को दफ्तर जाना होता है और काम करना पड़ सकता है।
अगर आप सर्दी-खांसी या जुकाम से परेशान हैं और फिर भी दफ्तर जाना जरूरी है तो यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, बल्कि सहकर्मियों के लिए भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपके दफ्तर में बार-बार खांसने या छींकने से सहकर्मियों को भी डिस्टर्ब हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
2 of 5
मास्क पहनें
- फोटो : istock
खांसी और जुकाम में दफ्तर जाने पर बरतें ये सावधानियां
मास्क पहनें
खांसी और जुकाम होने पर हमेशा मास्क पहनकर रखें। खासकर बात करते समय मास्क जरूर पहनें ताकि छींक और खांसी आने पर सामने वाले को संक्रमण का खतरा न हो। आप N95 या सर्जिकल मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इससे वायरस और बैक्टीरिया के प्रसार को रोका जा सकता है।
3 of 5
सैनिटाइज करें
- फोटो : फ्रीपिक
सैनिटाइज करें
अपने हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें। खासकर जब आप खांसते या छींकते हैं। दफ्तर में अपने डेस्क पर एक सैनिटाइजर रखें और सहकर्मियों से हाथ मिलाने या किसी वस्तु को साझा करने से बचें। समय-समय पर हाथ धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दूरी बनाए रखें
- फोटो : freepik.com
दूरी बनाए रखें
सहकर्मियों से उचित दूरी बनाए रखें जोकि कम से कम 1 मीटर तो होनी चाहिए। दफ्तर में कोई मीटिंग होनी है और आपको उसमें शामिल होना है तो मास्क लगाकर मीटिंग में भाग लें। साथ ही दूसरों के नजदीक न बैठें।
विज्ञापन
5 of 5
टिशू और रूमाल रखें साथ
- फोटो : istock
टिशू और रूमाल रखें साथ
खांसते या छींकते समय मुंह पर टिशू या रूमाल रखें। उपयोग किए गए टिशू को तुरंत कूड़ेदान में डालें और हाथ धो लें। कीबोर्ड, माउस, फोन और डेस्क को समय-समय पर साफ करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।