World Asthma Day 2023: सांस और फेफड़े से जुड़ी समस्याएं असहज महसूस कराती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, श्वास संबंधी समस्याओं को नजरंदाज करने की भूल न करें, ये शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकते हैं। सांस संबंधी रोगों में से एक समस्या अस्थमा है । अस्थमा की स्थिति में वायुमार्ग संकीर्ण और सूज जाते हैं, इसके अलावा अतिरिक्त बलगम का उत्पादन होने लगता है। ऐसी स्थिति में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में विश्व स्तर पर अस्थमा से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। आइये जानते हैं, कब मनाते हैं अस्थमा दिवस, इस दिन का इतिहास, महत्व और साल 2023 अस्थमा दिवस की थीम ।
World Asthma Day 2023: जानिए विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास, थीम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब मनाते हैं अस्थमा दिवस?
दुनिया भर में प्रतिवर्ष मई माह के पहले सप्ताह में विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। मई के पहले मंगलवार को अस्थमा दिवस होता है। इस वर्ष 2 मई को अस्थमा दिवस 2023 मनाया जाएगा।
अस्थमा दिवस का इतिहास
अस्थमा दिवस मनाने की शुरुआत 1993 में हुई थी, जब पहली बार ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इस दिन को मनाया । बाद में 1998 में 35 से अधिक देशों में अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ । यह महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य दिवसों में से एक है।
विश्व अस्थमा दिवस का विषय
विश्व अस्थमा दिवस के लिए इस वर्ष एक खास थीम तय की गयी है। अस्थमा दिवस 2023 की थीम है, ‘अस्थमा केयर फॉर ऑल’। इस विषय का मकसद अस्थमा से होने वाली मौतों और मरीजों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए सभी को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करना है ।