फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hindi Day 2025: 'हिंदी है भारत की भाषा' जैसे संदेशों से लोगों को हिंदी बोलने के लिए करें प्रोत्साहित

Fri, 10 Jan 2025 06:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Jan 2025 06:03 AM IST
सार

विश्व हिंदी दिवस, हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व और उसकी बढ़ती लोकप्रियता को रेखांकित करता है। यह दिन हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
world hindi day 2025 wishes quotes slogan awareness messages whatsapp facebook status in hindi
विश्व हिंदी दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

World Hindi Day 2025 Wishes: विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित और प्रसारित करना है और साथ ही दुनिया भर में हिंदी के उपयोग और इसके महत्व को बढ़ावा देना है।



पहली बार 10 जनवरी 1975 को भारत नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने और इसे संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में शामिल करने के प्रयासों की शुरुआत हुई। उस सम्मेलन में लगभग 30 देशों को 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद यूरोपीय देश नॉर्वे में भारतीय दूतावास में पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया।

वर्ष 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को "विश्व हिंदी दिवस" के रूप में घोषित किया। इसी के बाद से हर साल विश्व भर में 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। हालांकि भारत 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाता है।

विश्व हिंदी दिवस का दिन वैश्विक स्तर पर भारतीय दूतावासों, राजनयिक मिशनों, और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में मनाया जाता है। ऐसे में जन-जन तक हिंदी भाषा को पहुंचाने, हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाने और हिंदी के महत्व के प्रचार-प्रसार के लिए अपनों को आप भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजें, ताकि हर कोई हिंदी के महत्व को समझे। यहां हम आपको कुछ संदेश और वॉलपेपर दिखाने जा रहे हैं, जो आप एक-दूसरे को भेज सकते हैं। 

world hindi day 2025 wishes quotes slogan awareness messages whatsapp facebook status in hindi
विश्व हिंदी दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

world hindi day 2025 wishes quotes slogan awareness messages whatsapp facebook status in hindi
विश्व हिंदी दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
world hindi day 2025 wishes quotes slogan awareness messages whatsapp facebook status in hindi
विश्व हिंदी दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
world hindi day 2025 wishes quotes slogan awareness messages whatsapp facebook status in hindi
विश्व हिंदी दिवस 2025 - फोटो : अमर उजाला

हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed