फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Oral Health Day: दांतों को रखना है स्वस्थ तो आज से बदल लें ये पांच आदतें

Wed, 20 Mar 2024 11:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Mar 2024 11:05 AM IST
सार

यहां ऐसी गलत आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे छोड़ दिया तो दांत मजबूत और चमकदार बन जाएंगे।

विज्ञापन
World Oral Health Day 2024 5 Habits For Stronger Teeth And Keep Your Teeth White in Hindi
oral health Day 2024 - फोटो : freepick

World Oral Health Day 2024 : प्रतिवर्ष 20 मार्च को ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना है। आजकल ओरल हेल्थ आम समस्या हो गई है। मुंह की सफाई, दांतों की मजबूती और चमक के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। दांतों की मजबूती और चमक बरकरार रखना मुश्किल काम नहीं लेकिन जानें-अनजाने की गई कुछ गलतियों के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं और दांतों में पीलापन नजर आने लगता है। यहां ऐसी गलत आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे छोड़ दिया तो दांत मजबूत और चमकदार बन जाएंगे।

World Oral Health Day 2024 5 Habits For Stronger Teeth And Keep Your Teeth White in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रश करने का गलत तरीका

अधिकतर लोगों को लगता है कि ब्रश को दांतों पर तेजी से रगड़ने से दांत अच्छे से साफ होते हैं। लेकिन जोर से ब्रश करने से फायदा नहीं, बल्कि दांतों को नुकसान होता है। गलत तरीके से ब्रश करने से इनेमल को नुकसान होने के साथ कैविटी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और मसूड़े संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जोर से ब्रश करने से ठंडी और गर्म चीजों के सेवन से सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। वहीं दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना भी बहुत जरूरी है।

World Oral Health Day 2024 5 Habits For Stronger Teeth And Keep Your Teeth White in Hindi
Sweet Potato

चीनी की मात्रा

दांतों की सेहत को चीनी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके सेवन से मुंह में एसिड पैदा करने वाले बैक्टीरिया बढ़ते हैं। जेली कैंडी जैसी चिपचिपी मिठाइयां दांतों के लिए नुकसानदायक होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खट्टी कैंडी में कई तरह के एसिड होते हैं जो दांतों में सड़न पैदा करने के साथ ही दांतों की ऊपरी परत को नष्ट करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Oral Health Day 2024 5 Habits For Stronger Teeth And Keep Your Teeth White in Hindi
sleep - फोटो : istock

बिना कुल्ला किए सोना

कुछ लोगों को बेड टाइम पर चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। इसके अलावा रात में आइसक्रीम, स्वीट या दूध पीकर सोते हैं। लेकिन खाने पीने के बाद कुल्ला न करना और ऐसे ही सो जाना दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कीटाणु मुंह में फैल कर दांतों को कमजोर बनाते हैं और दुर्गंध का कारण बनते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले ब्रश या कुल्ला करें। ब्रश के बाद कुछ न खाएं।

विज्ञापन
World Oral Health Day 2024 5 Habits For Stronger Teeth And Keep Your Teeth White in Hindi
नाखून चबाना - फोटो : social media

नाखून चबाना

नर्वस होने पर लोगों की आदत होती है कि वह दांतों से नाखून चबाते हैं। इससे आपका मुंह बैक्टीरिया के संपर्क में आता है। ये बैक्टीरिया आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए नाखून चबाने की आदत कम करें ताकि ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रख सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed