Subah Ke 5 Yogasan: सुबह की शुरुआत आपकी ऊर्जा और मूड को प्रभावित करती है। सुबह जागते ही कुछ लोग मोबाइल फोन देखने लगते हैं, रील्स स्क्राॅल करते हैं, तो वहीं कुछ जल्दबाजी में अपनी दिनचर्या शुरू कर देते हैं। सुबह की यह आदत शरीर और मन दोनों पर नकारात्मक असर डालती है। लेकिन अगर आप जागने के बाद सिर्फ 15 मिनट अपने शरीर को दें तो पूरा दिन अधिक ऊर्जावान, सकारात्मक और तनावमुक्त बन सकता है।
Morning Yoga: सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले करें ये 5 आसन, दिनभर नहीं होगी थकान
Yoga Routine : सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले सिर्फ 15 मिनट में किए गए 5 योगासन बालासन, मार्जरी-बीतिलासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन और ताड़ासन शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं, रक्त संचार बेहतर करते हैं, तनाव कम करते हैं और पूरे दिन आपको सक्रिय व सकारात्मक बनाए रखने में मदद करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह उठते ही बालासन करने से रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है। यह मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। गर्दन, पीठ और कंधों की जकड़न दूर होती है। 1-2 मिनट तक इस मुद्रा में रहने से शरीर रिलैक्स महसूस करता है।बालासन
मार्जरी-बीतिलासन
-
यह आसन रीढ़ की लचक बढ़ाने में मदद करता है।
-
पीठ दर्द और अकड़न को कम करता है।
-
शरीर में रक्त संचार तेज करता है।
-
सुबह की सुस्ती दूर करके शरीर को दिनभर के लिए तैयार करता है।
पवनमुक्तासन
-
इस आसन के अभ्यास से गैस, अपच और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
-
पवनमुक्तासन करने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।
-
शरीर में हल्कापन महसूस होता है।
-
सुबह खाली पेट यह आसन अधिक लाभदायक माना जाता है।
भुजंगासन
- भुजंगासन छाती और फेफड़ों को खोलने में मदद करता है।
- शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है।
- कमर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
- दिनभर की ऊर्जा और फोकस बढ़ाने में सहायक है।