Yoga Asanas For Anti Aging: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 49 साल की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 16 साल पहले उन्हें शिल्पा सर्वाइकल की समस्या से परेशान थी, इससे निजात पाने के लिए उन्होंने योग करना शुरू किया। योग का उनके शरीर व जीवन पर ऐसा असर पड़ा कि वह नियमित योगाभ्यास करने लगीं। योग के कारण ही शिल्पा काफी हिट, परफेक्ट फिगर और उम्र से कम की नजर आती हैं।
Yoga Tips: इन योगासनों के अभ्यास से उम्र का अंदाजा लगा पाना है मुश्किल, शिल्पा और मलाइका ने भी अपनाया
शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा परफेक्ट फिगर और उम्र से कम दिखने के लिए कौन से योगासन करती हैं जिसे आप भी अपनाकर अपनी उम्र से छोटी दिख सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा और योग
मलाइका अरोड़ा परफेक्ट फिगर और त्वचा में निखार के लिए कुछ योगासनों को नियमित तौर पर अपनाती हैं। इसमें चक्की चालनासन, अर्ध कपोतासन, अधो मुख श्वानासन, उत्कटासन, मत्स्यासन, ताड़ासन, हनुमानासन, उत्थान पृष्ठासन जैसी योग क्रियाएं शामिल हैं।
शिल्पा शेट्टी और योग
शिल्पा शेट्टी बढ़ती उम्र में फिट रहने और जवान दिखने के लिए वीरभद्रासन, बद्ध वीरभद्रासन और पदोत्तानासन का अभ्यास करती हैं। शिल्पा वृश्चिक आसन का भी अभ्यास करती हैं
चक्की चलनासन के फायदे
यह आसन पेट की चर्बी को कम करता है और पाचन में सुधार करता है। इस आसन के अभ्यास से पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत मिलती है। मन शांत और संतुलित रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। चक्की चलनासन से बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हाथ, पैर और पीठ टोन होती है। मासिक धर्म संबंधी विकारों से पीड़ित महिलाओं को फायदा होता है।
अर्ध कपोतासन
अर्ध कपोतासन के अभ्यास से तनाव कम होता है। कमर में लचीलापन और दर्द से राहत मिलती है। पूरे शरीर की अकड़न दूर होती है और पैरों और कमर की मांसपेशियों को खींचना हैं। कूल्हों को खोलता है और लचीला बनाता है। साइटिका के दर्द को कम करता है। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भ धारण करने में सहायता करने में भी अर्ध कपोतासन फायदेमंद योग है।
अधो मुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार बढ़ता है। सर्दी-खांसी से बचाव करता है। मस्तिष्क और चेहरे में रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकती रहती है। पाचन तंत्र बेहतर बनाने व एसिडिटी, अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं से लड़ने में अधोमुख श्वानासन फायदेमंद योग क्रिया है।
-------------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।