Khali Pet Subah Ke Yogasana in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह उठते ही थकान, आलस और शरीर में भारीपन महसूस करते हैं। देर रात तक मोबाइल चलाना, खराब लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर की एनर्जी को धीरे-धीरे कम कर देती है। यही वजह है कि कई लोग दिनभर सुस्ती, तनाव और कमजोरी महसूस करते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट किए गए कुछ आसान योगासन शरीर और दिमाग दोनों को एनर्जी से भर सकते हैं।
{"_id":"6a182b9eccb5cf53b90fff6f","slug":"morning-yoga-for-energy-in-hindi-khali-pet-subah-ke-yogasana-in-hindi-2026-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Morning Yoga: सुबह खाली पेट करें ये 5 योगासन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Morning Yoga: सुबह खाली पेट करें ये 5 योगासन, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 29 May 2026 06:00 AM IST
सार
Yoga For Energy: सुबह खाली पेट किए जाने वाले एनर्जी बढ़ाने वाले योगासन हैं, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और बालासन। ये योगासन शरीर को एक्टिव बनाकर दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुबह खाली पेट करें इन योगासनों का अभ्यास
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नमस्कार
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार
- सूर्य नमस्कार को पूरे शरीर की एक्सरसाइज माना जाता है।
- इसमें 12 अलग-अलग स्टेप्स होते हैं जो शरीर के हर हिस्से को एक्टिव करते हैं।
- सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
- साथ ही दिनभर फ्रेशनेस और एनर्जी महसूस होती है।
Trending Videos
ताड़ासन
- फोटो : istock
ताड़ासन
- ताड़ासन देखने में आसान लगता है, लेकिन यह शरीर को स्ट्रेच करके मांसपेशियों को एक्टिव करता है।
- सुबह इसे करने से शरीर का पोस्चर बेहतर होता है।
- ताड़ासन के अभ्यास से आलस कम महसूस होता है।
- लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए यह योगासन काफी फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भुजंगासन
- फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन
- भुजंगासन रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
- इसे करने से शरीर में खिंचाव आता है।
- दिमाग को भी शांति मिलती है।
- यह योगासन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जो सुबह उठते ही थकान या कमजोरी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपालभाति और अनुलोम-विलोम
- सिर्फ योगासन ही नहीं, बल्कि प्राणायाम भी शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।
- कपालभाति करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है।
- साथ ही दिमाग एक्टिव महसूस करता है।
- वहीं अनुलोम-विलोम तनाव कम करके मानसिक शांति देता है।