Mental Calmness Yoga Tips: गर्मी का मौसम आते ही शरीर के साथ-साथ मन भी गर्मी से परेशान हो जाता है। तेज धूप, पसीना, बेचैनी और नींद की कमी मिलकर मानसिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। यही कारण है कि गर्मियों में चिड़चिड़ापन, तनाव और गुस्सा तेजी से बढ़ता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, ध्यान न लगना और मन का अशांत रहना आम समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर समय रहते इसे रोका न जाए, तो यह रिश्तों, काम और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
Anger Control Yoga: गर्मी में गुस्सा कंट्रोल करने के 5 आसान योग उपाय
Summer Mental Calmness Yoga: शीतली प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ध्यान, बालासन और शवासन जैसे योग अभ्यास शरीर को ठंडा रखते हैं और दिमाग को शांत बनाते हैं, जिससे गुस्सा और चिड़चिड़ापन आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।