Body Cooling Yoga Tips: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान, बेचैनी, पसीना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कई लोग तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से जल्दी थक जाते हैं या पूरे दिन सुस्ती महसूस करते हैं। ऐसे में सिर्फ AC या कूलर पर निर्भर रहना हमेशा पर्याप्त नहीं होता। शरीर को अंदर से शांत और ठंडा रखने के लिए लाइफस्टाइल और दिनचर्या में कुछ हेल्दी बदलाव करना भी जरूरी होता है।
Heat Relief Yoga: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा तुरंत सुकून
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 22 May 2026 11:58 AM IST
सार
Summer Yoga Poses : गर्मियों में शरीर को ठंडा और शांत रखने के लिए शशांकासन, शवासन, विपरीत करनी, भुजंगासन और शीतली प्राणायाम जैसे योगासन फायदेमंद माने जाते हैं। ये आसन शरीर को रिलैक्स करने, तनाव कम करने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन