yoga se weight loss kaise kare: आज फिट रहने के लिए हर कोई जिम, रनिंग या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट की ओर भागता है। लेकिन अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए शरीर को टोन करने वाला वर्कआउट चाहते हैं, तो योग आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। योग सिर्फ स्ट्रेचिंग नहीं करता है, बल्कि सही तरीके से किया जाए तो यह कैलोरी बर्न करने, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म तेज करने का प्रभावी तरीका है।
अगर आप बिना जॉइंट्स पर दबाव डाले फिट होना चाहते हैं, तो योग एक प्रभावी और टिकाऊ वर्कआउट है। सही शैली, सही गति और नियमित अभ्यास से आप आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं और अपनी फिटनेस को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।
क्या योग से सच में कैलोरी बर्न होती है?
योग की अलग-अलग शैलियाँ अलग स्तर की कैलोरी बर्न करती हैं। उदाहरण के लिए,
-
हठ योग – मध्यम स्तर की कैलोरी बर्न
-
विन्यास योग – तेज़ फ्लो के कारण अधिक कैलोरी बर्न
-
पावर योग – हाई-इंटेंसिटी योग, जिम वर्कआउट जैसा असर
-
अष्टांग योग – स्ट्रेंथ और स्टैमिना का कॉम्बिनेशन