{"_id":"5ccfe8e9bdec220700632fbf","slug":"chetna-tewari-danced-in-70-songs-in-15-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नृत्यांगना चेतना ने पुलवामा के शहीदों को यूं दी श्रद्धांजलि, 15 घंटे तक परात की धार पर किया नृत्य","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
नृत्यांगना चेतना ने पुलवामा के शहीदों को यूं दी श्रद्धांजलि, 15 घंटे तक परात की धार पर किया नृत्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
Link Copied
‘आओ मतदान करें...’, ‘जब निकलोगे और दोगे अपना वोट...’, वोट जरूर देना...’, ‘एक वोट बस तुम्हारा...’, ‘मैं वोट देने जाऊंगा...’, ‘सुनो-सुनो सब भाइयों...’ सहित 70 देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर बाल नृत्यांगना ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
Trending Videos
2 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में बाल नृत्यांगना कक्षा नौ की छात्रा 13 वर्षीय चेतना तिवारी ने शनिवार सुबह 8.05 बजे से नृत्य की शुरुआत की, जो रात 11.05 बजे तक किया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सृजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चेतना ने 15 घंटे पांच मिनट तक देशभक्ति गीतों पर परात की धार पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
नृत्य के जरिये पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया। इस रिकॉर्ड को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
4 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
चेतना इससे पहले जनवरी 2018 में लखनऊ महोत्सव में 8 घंटे 5 मिनट तक मटकी पर नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
बाल नृत्यांगना चेतना तिवारी
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर सृजन फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना, स्वाति जैन, डॉ. अर्चना सक्सेना, मोहित कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सतेंद्र सिंह, संजय जैन, बृजेंद्र बहादुर मौर्य, बीनू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।