फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये अफसर नेताओं के घर भी दबिश देने से नहीं हिचकते थे, बन गए थे कद्दावर लोगों की आंख की किरकिरी

Thu, 21 Feb 2019 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
know about ips subhash chandra dubey
आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे - फोटो : amar ujala

लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इनमें सुभाष चंद्र दुबे की अलग पहचान है। प्रशिक्षण के दौरान ही अपराधियों पर नकेल कसने, एनकाउंटर और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया। लोग दस साल बाद भी उन्हें याद करते हैं। 

know about ips subhash chandra dubey
- फोटो : डेमो
2005 बैच के आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे ने राजधानी में प्रशिक्षण पूरा किया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी के रूप में तैनाती होने के साथ उन्होंने नागरिकों की सीधी सुनवाई के साथ अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू की। इस बीच इनामी जयसिंह ने अंशू दीक्षित व सुधाकर पांडेय के साथ मिलकर नेहरू इंक्लेव में छात्रनेता विनोद त्रिपाठी व उनके साथी गौरव सिंह को गोलियों से भून दिया। 
know about ips subhash chandra dubey
डेमो
वर्चस्व की जंग में दोहरे हत्याकांड से राजधानी दहल गई। सुभाष दुबे की टीम अपने अंदाज में बदमाशों की तलाश में थी। संगीन वारदात के 21 वें दिन जयसिंह मुठभेड़ में मारा गया और अंशू व सुधाकर ने बिहार में खुद को गिरफ्तार कराया। जयसिंह के एनकाउंटर से आला अफसरों ने सुभाष के काम की सराहना की और पूरे जिले में अपराधियों पर नकेल कसने का जिम्मा सौंप दिया गया। चेन-पर्स लूट की ताबड़तोड़ वारदात अंजाम देकर पूरे शहर में आतंक फैलाए काली बाइक सवार मोटे बदमाश को पकड़ने के लिए सुभाष ने सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को साथ लेकर बाजार व अन्य स्थानों पर पैदल भ्रमण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about ips subhash chandra dubey
डेमो
उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने लुटेरे की गिरफ्तारी से महिलाओं में दहशत कम हुई। इसके अलावा उन्होंने अलीगंज से अगवा युवक को छह घंटे में कन्नौज से सकुशल लाकर नागरिकों का विश्वास जीता। संगीन वारदात पर न सिर्फ जल्दी पहुंचते बल्कि पड़ताल भी खुद शुरू कर देते थे। गोमतीनगर क्षेत्र में चेन-पर्स लूट, वाहन चोरी और अन्य अपराधों से प्रभावित स्थानों को चिह्नित किया और तेजतर्रार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई। वारदातों का ग्राफ कम होते देख आला अफसरों ने सुभाष की तर्ज पर सभी क्षेत्राधिकारियों से वारदात प्रभावित स्थान चिह्नित कराकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगवाई। 
विज्ञापन
know about ips subhash chandra dubey
डेमो
कद्दावर लोगों की आंखों की किरकिरी 
शिकायतों की सुनवाई और उन पर कार्रवाई करके नागरिकों का विश्वास जीतने वाले सुभाष चंद्र दुबे कद्दावर लोगों को खटकने लगे। दरअसल, अपराधी के बारे में सटीक सूचना पर वह अफसर या नेता के घर दबिश देने में नहीं हिचकते थे। एक कबीना मंत्री के बंगले से नामजद आरोपी की गिरफ्तारी से सुर्खियों में आए तो एक बार एंड लाउंज पर सुभाष चंद्र दुबे की टीम का छापा 10 साल बाद भी याद किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed