फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राममंदिर फैसले का सालाना जश्न होगा दिव्य दीपोत्सव, अमित शाह समेत कई मंत्रियों के आने की सुगबुगाहट

Sat, 07 Nov 2020 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Nov 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
various events will be held on deepotsav, possibility of many leaders coming in ayodhya
अमित शाह व दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी समेत पूरे विश्व में शांति-सौहार्द की सबसे बड़ी मिसाल राममंदिर फैसले की पहली वर्षगांठ 9 नवंबर को है। मगर इसका जश्न दीपोत्सव में 13 नवंबर को दिखेगा। कई खास मेहमान यहां की तरक्की और वैश्विक क्षितिज पर  त्रेतायुग जैसी अयोध्या का खाका खिंचते नजर आएंगे। हालांकि कोरोना की वजह से आम अयोध्यावासी कार्यक्रमों में भागीदार नहीं हो सकेंगे। 


 
various events will be held on deepotsav, possibility of many leaders coming in ayodhya
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि में पहली बार संध्या आरती करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव का आगाज करेंगे। जबकि खास मेहमान बनकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की सुगबुगाहट है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी। केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्रियों से मंच सजा-धजा रहेगा। पीएम मोदी के दौरे के दौरान अयोध्या न आ सके तमाम राममंदिर आंदोलन दिग्गज भी मंच पर दिख सकते हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी जैसी तमाम हस्तियों के आने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। इन सभी लोगों ने बाबरी ध्वंस मामले में बरी होने के बाद रामलला के दर्शन की इच्छा जताई थी। 
 
various events will be held on deepotsav, possibility of many leaders coming in ayodhya
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अयोध्या दर्शन की विराट योजना दिव्य दीपोत्सव में साकार हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि कोविड प्रोटोकाल के कारण आम लोगों की भीड़ नहीं होगी। ऐसे में खास मेहमानों के कार्यक्रम के लिए यह समय मुफीद रहेगा। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि अतिथियों को लेकर जल्द ही शासन से कार्यक्रम जारी होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
various events will be held on deepotsav, possibility of many leaders coming in ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अयोध्या को मिलेगी करोड़ों की सौगात
यूं तो दिव्य दीपोत्सव हर साल अयोध्या के विकास के लिए खास सौगात लेकर आता है, मगर इस बार राममंदिर फैसले के एक साल पूरा होने पर इसका आकार वृहद होने की संभावना है। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल कहते हैं कि सभी विभागों से पूर्ण कार्यों एवं शिलान्यास कार्यों की सूची को शीघ्र सीडीओ को सौंपने के लिए कहा गया है। आम लोगों को कार्यक्रम में आने पर रोक रहेगी। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
various events will be held on deepotsav, possibility of many leaders coming in ayodhya
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विभिन्न संगठनों की ओर से 9.15 लाख दीप जलाने का लक्ष्य
- राम की पैड़ी :  छह लाख दीप (अवध विवि का सहयोग)
- गाय के गोबर के दीप : एक लाख 20 हजार दीप (नगर निगम)
- श्रीराम जन्मभूमि परिसर : 15 हजार दीप 
- माटी कला बोर्ड :  1 लाख 50 हजार दीप 
- अयोध्या में एक दीप मेरा भी :  30 हजार दीप
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed