सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anuppur Building Collapse: तीन मंजिला इमारत गिरने से खौफ, मलबा हटाने का कार्य जारी; देखें हादसे की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 11:47 AM IST
सार

अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम को तीन मंजिला इमारत गिरने के 13 घंटे बाद भी मलबा हटाने और रेस्क्यू का काम जारी है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चलिए तस्वीरों में देखें कैसे मलबे के ढेर में पल झपकते ही बदल गई लॉज की तीन मंजिला इमारत।

विज्ञापन
Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway
दुर्घटना के बाद मलबा हटाते हुए सुरक्षा बल व एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम तीन मंजिला इमारत गिरने के 13 घंटे के बाद भी मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। रात भर मलबा हटाने का काम चलता रहा और अभी भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पांच लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।




 
Trending Videos
Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway
राहत व बचाव कार्य जारी। - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ, प्रशासन व पुलिस बल मौके पर उपस्थित
रात में ही यहां एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई जो कि अब रेस्क्यू कार्य तेज कर रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है। मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। घर वाले आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway
अनूपपुर में इमारत के मलबे से अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
जब इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, उस वक्त खुदाई चल रही थी
कोतमा बस स्टैंड के समीप स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। साथ ही लॉज के बगल में नए निर्माण के लिए नींव की खुदाई भी की जा रही थी। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। एक दम से तेज आवाज सुनकर लोग कांप उठे।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर
Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway
कोतमा अग्रवाल लॉज हादसा। - फोटो : अमर उजाला
'पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई'
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज आवाज आई तो हम लोग डर गए। देखा तो इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई थी। जिसने भी सुना हैरान रह गया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाते हुए दिखे। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी तुरंत आ गया। 


 
विज्ञापन
Anuppur Building Collapse Two dead, several injured, debris removal underway
जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है। - फोटो : अमर उजाला
जानें इस दुर्घटना पर क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
रात में पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का बयान भी सामने आया। एसपी ने शुरुआत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई थी। तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में इलाज जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- MP: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन से जल्द सर्वे की उठी मांग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed