सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: काशी की प्रसिद्ध कचौड़ी-पूरी का स्वाद लेते दिखे सीएम मोहन यादव, सादगी ने जीता लोगों का दिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 04 Apr 2026 11:14 AM IST
सार

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सड़क किनारे रुककर कचौड़ी-पूरी और जलेबी का स्वाद लिया। उनकी सादगी और लोगों से सीधा संवाद सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav was seen enjoying the famous Kachori-Puri of Banaras, his simplicity won the hearts of
वाराणासी में सीएम मोहन यादव पत्नी के साथ नाश्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने वाराणसी दौरे के दौरान एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां के मशहूर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट जाते समय सीएम का काफिला अचानक मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर रुक गया। यहां उन्होंने बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का आनंद लिया।


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: एमपी में 4 मौसम सिस्टम सक्रिय, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले, 7 अप्रैल तक असर

बता दें मुख्यमंत्री  मोहन यादव का काफिला जब वाराणसी में एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान संस्कृति होती है, जो वहां की पहचान को दर्शाती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
 
Trending Videos
MP News: CM Mohan Yadav was seen enjoying the famous Kachori-Puri of Banaras, his simplicity won the hearts of
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, जांच करने आज से तहसीलदार और एसडीएम उतरेंगे मैदान में
 
लोगों के बीच सहज सीएम डॉ. यादव
मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार ने आम लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की सराहना की। कई लोगों ने उनसे संवाद भी किया। लोगों का कहना था कि डॉ. मोहन यादव से मिलकर ये लगा ही नहीं कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed