Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Balaghat: Two leopards entered the house, one ran away with a goat, the villagers surrounded the other with sticks
{"_id":"62332caef9d41c14150dd8a8","slug":"balaghat-two-leopards-entered-the-house-one-ran-away-with-a-goat-the-villagers-surrounded-the-other-with-sticks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: घर घुसे दो तेंदुए, एक बकरी लेकर भागा, दूसरे को ग्रामीणों ने लाठियों के दम पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: घर घुसे दो तेंदुए, एक बकरी लेकर भागा, दूसरे को ग्रामीणों ने लाठियों के दम पर घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:12 PM IST
सार
बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील के ग्राम बोदलकसा में एक घर में दो तेंदुए घुस आए। ये बकरी का शिकार करने घुसे थे। एक तेंदुआ बकरी को ले भागा, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने कमरे में ही बंद कर दिया। सुबह पेंच रिजर्व सिवनी की टीम ने उसे बेहोश कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
1 of 3
घर में घुसे तेंदुए को ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बालाघाट जिले के वारासिवनी तहसील के ग्राम बोदलकसा में एक घर में दो तेंदुए घुस आए। ये बकरी का शिकार करने घुसे थे। एक तेंदुआ बकरी को ले भागा, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने कमरे में ही बंद कर दिया। सुबह पेंच रिजर्व सिवनी की टीम ने उसे बेहोश कर पकड़ लिया है।
2 of 3
ग्रामीण तेंदुए को लाठियां दिखाते रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार रात का है। वारासिवनी तहसील अंतर्गत ग्राम बोदलकसा ग्राम में यादोराव बिसेन के घर पर तेंदुए का जोड़ा एक साथ घुस आया। घर के लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही एक तेंदुए ने बकरी का शिकार किया और मौके से भाग गया। दूसरा तेंदुआ कमरे में बैठा रहा। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया। तेंदुए की खबर फैलते ही भारी भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। वन विभाग को भी सूचना भेजी गई। वन विभाग की टीम रात में घर का पहरा देती रही। सुबह मौके पर पहुंची पेंच टाइगर रिजर्व की एक टीम ने तेंदुए को बेहोश किया। टीम की कमान संभालने वाले डॉक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि यह लगभग 10 साल की मादा तेंदुआ है जो काफी कमजोर और बीमार है। इसका पूरी तरह से मैडिकल परीक्षण कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा जाएगा।
3 of 3
तेंदुए के घर में घुसने की खबर लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण पटकते रहे लाठियां
जब तेंदुए को कमरे में बद कर लिया गया था तब कुछ ग्रामीणों ने बकरियों को बचाने के लिए तेंदुए को घेर लिया। दूर से उस पर टॉर्च से रोशनी की जा रही थी। लाठियां जमीन पर पटकी जा रही थीं। ग्रामीणों का मानना था कि इससे तेंदुए का ध्यान खुद को बचाने में लगेगा और वह बकरियों पर हमला नहीं करेगा। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचते ही ग्रामीण दूर हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।