{"_id":"66bf39ce61e198d81109c205","slug":"betul-blockade-at-toll-plaza-to-demand-toll-tax-exemption-within-six-km-radius-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Betul: छह किमी के दायरे में टोल टैक्स छूट की मांग के लिए टोल प्लाजा पर चक्काजाम, पुलिस ने कॉलर पकड़कर हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul: छह किमी के दायरे में टोल टैक्स छूट की मांग के लिए टोल प्लाजा पर चक्काजाम, पुलिस ने कॉलर पकड़कर हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:06 PM IST
सार
बैतूल में इंदौर फोरलेन पर गढ़ा गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है, जिसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ये टोल प्लाजा अवैध है। उन्होंने चक्काजाम करने का कोशिश की। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उन्हें वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
1 of 3
बैतूल पुलिस और प्रदर्शनकारी में नोकझोक भी हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
टोल टैक्स में छूट के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और कांग्रेसियों को पुलिस सख्ती का सामना करना पड़ा है। इन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मी द्वारा आंदोलन कर रहे लोगों को कॉलर पकड़कर के हटाया तो वहीं कुछ लोगों पर लाठियां भी चलाईं।
दरअसल मध्यप्रदेश के बैतूल में इंदौर फोरलेन पर गढ़ा गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण किया गया है, जिसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ये टोल प्लाजा अवैध है। इसके अलावा ग्रामीणों की यह भी मांग है कि 6 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले ग्रामीणों को टोल टैक्स में छूट दी जाए। अपनी इसी मांग को लेकर ग्रामीण और कांग्रेसियों ने 15 अगस्त को गढ़ा टोल प्लाजा के आसपास चक्काजाम का आव्हान कर दिया।
Trending Videos
2 of 3
बैतूल में टोल पर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने सख्ती से हटाया
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों के समर्थन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी भी शामिल हुए। जैसे ही चक्काजाम शुरू हुआ तो पुलिस ने बलपूर्वक इन्हें हटाया। इस दौरान कुछ लोगों को कॉलर पकड़कर के हटाया तो कुछ लोगों पर लाठियां भी चलाईं। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। इस आंदोलन को लेकर चिचोली तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहे थे इन्हें बलपूर्वक हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
बैतूल में ग्रामीणों ने टोलटैक्स का विरोध किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
आंदोलन में शामिल ग्रामीण मनोज घोटे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का कहना है कि 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए। यह टोल प्लाजा जो बना है यह मिलानपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर है और यह अवैध है। 15 दिन पहले इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। आज धरना और चक्का जाम करने पहुंचे थे। 5 मिनट भी नहीं बैठे और टीआई ने गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर थाने ले गए। कुछ लोगों पर लाठी भी चलाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X