मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकास खंड में आंधी-तूफान और बारिश के कारण जहां एक ओर खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो गई। वहीं, दूसरी रतनपुर एकीकृत विद्यालय की छत गिर गई, जिससे पांच बच्चों और एक शिक्षक को चोटें आई हैं। स्थानीय शिक्षक ने जानकारी दी कि अचानक आए तूफान ने स्कूल की छत को उड़ा दिया, उस वक्त स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो को गंभीर चोटें पहुंची हैं। एक शिक्षक भी घायल हुए हैं।
Betul News: आंधी तूफान से स्कूल की छत गिरी, पांच बच्चे और एक शिक्षक घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:35 PM IST
सार
स्थानीय शिक्षक ने जानकारी दी कि अचानक आए तूफान ने स्कूल की छत को उड़ा दिया। उस वक्त स्कूल में पढ़ाई चल रही थी।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X