फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोपाल पुलिस का अनोखा अंदाज: गब्बर और बसंती के पोस्टर से बताया लड़की का हाथ जबरदस्ती पकड़ा तो लगेगी धारा 354  

Tue, 22 Feb 2022 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 22 Feb 2022 02:34 PM IST
सार

अब तक दिल्ली, मुंबई, नागपुर की पुलिस के ट्विटर हैंडल ही अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे। इस कड़ी में अब भोपाल पुलिस का ट्विटर हैंडल भी शामिल हो गया है। गब्बर-बसंती के पोस्टर से धारा 354 समझाई गई है। 
 

विज्ञापन
Bhopal Police Twitter handle: Funny memes to educate citizens about the laws of the land
भोपाल पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट मीम। - फोटो : सोशल मीडिया
कमिश्नर प्रणाली लागू होने का असर भोपाल पुलिस की बदली कार्यशैली के तौर पर सामने आ रहा है। अब यहां के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों के पुलिस हैंडल्स से मुकाबला करते दिख रहे हैं। खासकर, बात जब मजाकिया अंदाज में गंभीर नसीहत देने की आती है।


दरअसल, भोपाल के डीसीपी-जोन 1 के ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक पोस्टर पब्लिश हुआ। इस पोस्टर में फिल्म शोले के प्रसिद्ध किरदार गब्बर सिंह (अमजद खान) और बसंती (हेमा मालिनी) नजर आ रहे हैं। गब्बर जबरदस्ती बसंती का हाथ पकड़ता दिख रहा है। इस पर भोपाल पुलिस ने लिखा कि शील भंग करने के इरादे से किसी महिला के साथ जबरदस्ती करना भारतीय दंड विधान (आईपीसी) की धारा 354 के तहत अपराध है। गब्बर के खिलाफ इस धारा के तहत केस दर्ज किया जा सकता था। 

 
Bhopal Police Twitter handle: Funny memes to educate citizens about the laws of the land
21 फरवरी को यह मीम ट्वीट किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर के साथ नसीहत
पोस्टर के साथ लिखा गया है कि हर नागरिक को भारत के कानूनों की बुनियादी समझ होनी चाहिए। हम आपकी मदद के लिए इसी तरह के सूचनात्मक मीम और स्निपेट्स शेयर करते रहेंगे। इसके साथ-साथ भोपाल के गब्बर की खैर नहीं, अपने कानून को जानिए जैसे हैशटेग्स भी इस पोस्ट के साथ दिख रहे हैं। 
 
Bhopal Police Twitter handle: Funny memes to educate citizens about the laws of the land
11 फरवरी को ट्वीट किए गए इस मीम में सिपाही की भर्ती और 10 साल होने पर सेहत पर पड़ने वाले असर को दिखाया है। - फोटो : सोशल मीडिया
सेहत का सवाल है
11 फरवरी को इसी ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि सख्त शैड्यूल, सख्त नौकरी। हमारी सेहत हमारी संस्था और व्यक्तिगत तौर पर झलकनी चाहिए। यह मीम निश्चित तौर पर आपके दिन की शुरुआत को मजेदार बनाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal Police Twitter handle: Funny memes to educate citizens about the laws of the land
4 फरवरी को यह मीम ट्वीट किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
मास्क लगाना जरूरी है
4 फरवरी को भोपाल पुलिस ने एक मीम ट्वीट किया था कि भले ही कोरोना के केस कम होने लगे हों, मास्क लगाना जरूरी है, चाहे पुष्पा हो या आप!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed