Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Bhopal-Rewa Passengers: Railway Minister inaugurated Rani-Kamalapati weekly train, train will run every Saturday from February 19
{"_id":"6207bb6957edfb43d343ffcd","slug":"bhopal-rewa-passengers-railway-minister-inaugurated-rani-kamalapati-weekly-train-train-will-run-every-saturday-from-february-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोपाल-रीवा को सौगात: रानी-कमलापति साप्ताहिक ट्रेन 19 फरवरी से हर शनिवार चलेगी, रेल मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल-रीवा को सौगात: रानी-कमलापति साप्ताहिक ट्रेन 19 फरवरी से हर शनिवार चलेगी, रेल मंत्री ने किया उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 12 Feb 2022 07:21 PM IST
सार
राजधानी भोपाल और रीवा के यात्रियों को रेवांचल के बाद अब रानी-कमलापति साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को किया। यह ट्रेन हर शनिवार को आने-जाने के लिए दोनों दिशाओं से चलेगी। इसके अलावा जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन की सेवा को हरी झंडी दिखाकर बहाल किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
19 फरवरी से हर शनिवार चलेगी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजधानी भोपाल और रीवा के यात्रियों को रेवांचल के बाद अब रानी-कमलापति साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को किया। यह ट्रेन हर शनिवार को आने-जाने के लिए दोनों दिशाओं से चलेगी। इसके अलावा जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन की सेवा को हरी झंडी दिखाकर बहाल किया गया।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रानी कमलापति से रीवा के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट नई सेवा के आरंभ होने से रानी कमलापति, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना एवं रीवा इन सभी क्षेत्रों का उत्तरोत्तर विकास होगा। साथ ही इस क्षेत्र की जनता, विद्यार्थी एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस नई ट्रेन के शुरू होने से इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पर्यटक स्थलों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास भी होगा। इस कार्यक्रम में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर वर्चुअली जुड़ी। वहीं रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत अधिकारी शामिल हुए।
2 of 4
कार्यक्रम में विश्वास सारंग भी मौजूद थे।
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी संख्या 02186 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से प्रति शनिवार को रीवा स्टेशन से 12.30 बजे प्रस्थान कर, 13.20 बजे सतना, 13.25 बजे सतना से प्रस्थान कर 13.50 बजे मैहर, 13.52 मैहर से प्रस्थान कर 14.50 बजे कटनी मुड़वारा, 14.55 बजे कटनी मुड़वारा से प्रस्थान कर 16.10 बजे दमोह, 16.15 बजे दमोह से प्रस्थान कर 17.15 बजे सागर, 17.20 बजे सागर से प्रस्थान कर 18.45 बजे बीना, 18.50 बजे बीना से प्रस्थान कर 19.50 बजे विदिशा, 19.52 बजे विदिशा से प्रस्थान कर 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
3 of 4
कार्यक्रम में सांसद प्रज्ञा सिंह भी वर्चुअली जुड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी को प्रति शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर, 23.08 बजे विदिशा पहुंचकर, 23.10 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.20 बजे बीना पहुंचकर, 00.25 बजे बीना से प्रस्थान कर, 01.30 बजे सागर पहुंचकर, 01.35 बजे सागर से प्रस्थान कर, 02.40 बजे दमोह पहुंचकर, 02.45 बजे दमोह से प्रस्थान कर, 04.10 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचकर, 04.15 बजे कटनी मुड़वारा से प्रस्थान कर, 05.35 बजे मैहर पहुंचकर, 05.37 बजे मैहर से प्रस्थान कर, 06.15 बजे सतना पहुंचकर, 06.20 बजे सतना से प्रस्थान कर, 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ट्रेन कुल 24 कोचों के साथ चलेगी।
- फोटो : अमर उजाला
कोच कंपोजीशन- यह गाड़ी 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोचों के साथ चलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।