सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhopal News: घेराव करने जा रहे कांग्रेसी पुलिस से भिड़े, आधा सैकड़ा को बस में भरकर छोड़ा

Anand Pawar आनंद पवार
Updated Mon, 27 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

बेरिकेडिंग्स से पहले पुलिस जब कार्यकर्ताओं को रोकने लगी तो एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से हाथापाई पर उतर आई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। पुलिस के खदेडऩे पर कई कार्यकर्ता भाग गए।

विज्ञापन
Bhopal News: Congressmen going to lay siege clashed with the police, left half a hundred in a bus
भोपाल में घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव करने जा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पहले सभा हुई और यहां से दोपहर एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता और नेतागण अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले थे। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकलकर सड़क पर एकत्रित हुए, आगे पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। बेरिकेडिंग्स को पार कर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता निकलने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से झड़प भी हो गई। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की, हालांकि पुलिस ने किसी को आगे नहीं बढऩे दिया।

 
बस में भकर बाहर छोड़ा
हबीबगंज थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र हो गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग्स फांदकर निकलने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद आधा सैकड़ा से अधिक नेता व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बस में हिरासत में लिया। शहर से बाहर लेजाकर सभी को छोड़ दिया गया है। किसी की खिलाफ फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी की गई है।
 
 
Trending Videos
Bhopal News: Congressmen going to lay siege clashed with the police, left half a hundred in a bus
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हाथ उठाने के बाद खदेड़ा
बेरिकेडिंग्स से पहले पुलिस जब कार्यकर्ताओं को रोकने लगी तो एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी से हाथापाई पर उतर आई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। पुलिस के खदेडऩे पर कई कार्यकर्ता भाग गए।
 
राहुल गांधी और पटवरी साजिश का शिकार हुए
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल और विधायक सुरेश राजे भी शामिल हुए। सुरेश राजे ने अपने संबोधन में कहा कि संसद में राहुल गांधी और मप्र विधानसभा में जीतू पटवारी साजिश का शिकार हुए हैं। कमलनाथ की पीठ पर वार कर भाजपा ने प्रदेश की सत्ता हासिल की है। यही कारण है कि चुनावों में हार का बदला एससी-एसटी, ओबीसी और आदिवासी वर्ग से लिया जा रहा है। विधानसभा में तक आदिवासी नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता। जब-जब पिछड़ों की आवाज उठाई जाती है तब-तब माइक बंद कर दिया जाता है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की जेलों में बंद आदिवासियों की संख्या आनुपातिक रूप से सर्वाधिक है। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए अब आंदोलन जारी रहेंगे।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed