सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: 'पांच साल में बदल देंगे मध्यप्रदेश की तस्वीर', बरेली में करोड़ों की सौगात देते समय बोले सीएम मोहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के बरेली में 138.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 1500 रुपये देने की घोषणा की। किसानों को बिजली बिल से मुक्त करने, युवाओं को इंटर्नशिप सहायता और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने जैसे कई वादे किए।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav reached Bareilly of Raisen, gave update on Ladli Behna Yojana
रायसेन में सीएम मोहन ने कई सौगातें दीं। - फोटो : अमर उजाला
हमारा मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की यह गति हम थमने नहीं देंगे। विकास की हर बात पर सरकार नागरिकों से कदम से कदम मिलाकर काम करेगी। सबके सहयोग से अगले पांच साल में हम मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इसमें योजना की तय राशि 1250 रुपये के अलावा 250 रुपये रक्षाबंधन पर उपहार के रूप में दिए जाएंगे। 


ये बातें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को रायसेन जिले की बरेली में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों सहित कुल 138.96 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने चयनित हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण भी किया।

बरेली विकास के पथ पर है अग्रसर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के साथ बरेली क्षेत्र पर छींद वाले हनुमान जी महाराज की असीम कृपा है। कृषि संपन्न बरेली क्षेत्र भी विकास के पथ पर अग्रसर है। गांव-गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरू की थी। तब विरोधी लोग कहते थे कि गांव में सड़क की क्या जरूरत है, वहां तो बैलगाड़ी चलती है। दूरदर्शी नेतृत्व के धनी स्व. अटलजी ने देश को स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की भी सौगात दी, जिसका लाभ आज पूरे देश और नर्मदांचल को भी मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- 'जनसेवा हमारे डीएनए में', पचमढी में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण का समापन

 
Trending Videos
CM Mohan Yadav reached Bareilly of Raisen, gave update on Ladli Behna Yojana
रायसेन में सीएम मोहन ने कई सौगातें दीं। - फोटो : अमर उजाला
अगले तीन सालों में किसानों को बिजली बिल से कर देंगे मुक्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को 5 रुपए में बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। हमारी सरकार की कोशिश है कि अगले तीन सालों में हम किसानों को बिजली बिल से पूरी तरह मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए सोलर पंप योजना की शुरुआत की है। किसान अपनी बिजली बनाएं, उपयोग करें और उनकी जरूरत से ज्यादा/अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश में केन-बेतवा लिंक, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और तापी मेगा रीचार्ज परियोजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पहले मध्यप्रदेश में केवल 7 लाख हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होती थी, अभी 55 लाख हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हो रही है। अगले 5 साल में हम प्रदेश का सिंचाई रकबा 100 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएंगे।

युवाओं के लिए इंटर्नशिप में सहायता देगी सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किसान परिवार के बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप दिलाने की अभिनव योजना की शुरुआत की है। इससे जुड़े युवाओं को कौशल उन्नयन के साथ ही 3000 रुपए प्रति महीना आर्थिक लाभ भी दिया जा रहा है। हम इसकी सराहना करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसी योजना में इंटर्नशिप की सहायता राशि अब राज्य सरकार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। हम युवाओं को काम दिलाएंगे।

तीन साल में मेडिकल कॉलेज की संख्या 50 करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार मेडिकल के साथ नर्सिंग कॉलेज की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। अगले तीन साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 50 करने का लक्ष्य है। प्रदेश के गांवों की बेटियों को भी नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ाई और रोजगार का अवसर मिलेगा। प्रदेश की लाड़ली बहनों को आगामी रक्षाबंधन पर 1500 रुपए मिलेंगे। तय राशि 1250 के अलावा 250 रुपए रक्षाबंधन का तोहफा अलग से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अब छात्रों के खातों में आएंगे यूनिफॉर्म के पैसे, हर छात्र को मिलेंगे 600 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Mohan Yadav reached Bareilly of Raisen, gave update on Ladli Behna Yojana
रायसेन में सीएम मोहन ने कई सौगातें दीं। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश बनेगा नंबर-1
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। प्रदेश में 8 एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रदेश के विकास के लिए औद्योगीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। मेट्रोपोलिटन क्षेत्र विकसित होने से बरेली, औबेदुल्लागंज सहित पूरा क्षेत्र जगमगायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़कर मध्यप्रदेश देश का नंबर 1 राज्य बनेगा। सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश को दूध की राजधानी बनाने के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाएं और किसान गाय पालना शुरू करें। उन्हें 25 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। सरकार दूध खरीदेगी। नगर निगमों में 10-10 गौशालाएं खोली जा रही हैं। हमने प्रति गाय दिए जा रहे अनुदान को 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिये हैं। अगर कोई गौशालाएं शुरू करना चाहता है, तो सरकार उसे हर संभव मदद देगी।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पूरी करने का संकल्प मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द उपार्जन का जो निर्णय लिया उसके लिए मैं सभी की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष में 2600 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का उपार्जन किसानों से किया जा रहा है। किसानों के हित में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढ़ाया जा रहा है। इस दिशा में अनेक बड़ी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई पीएमश्री एम्बुलेंस योजना के माध्यम से बरेली और उदयपुरा के मरीजों को भी उच्च स्तरीय उपचार के लिए सुविधा मिली है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख भी किया।

ये भी पढ़ें- मूंग 8682 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदेगी सरकार, 19 जून से शुरू होगा किसानों का रजिस्ट्रेशन
CM Mohan Yadav reached Bareilly of Raisen, gave update on Ladli Behna Yojana
रायसेन में सीएम मोहन को सुनने पहुंची जनता - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि बरेली में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उदयपुरा विधानसभा में बारना और जामगढ़ सिंचाई परियोजना का क्रियान्वयन शीघ्र शुरू होगा। बरेली नगर परिषद को अब नगर पालिका बनाया जाएगा। बरेली में पशु चिकित्सालय के नए भवन सहित बरेली क्षेत्र के छींद, बापौली और उदयपुरा क्षेत्र के सभी देवस्थानों में जरूरी विकास कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेली में आयोजित तिरंगा यात्रा में की सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रायसेन जिले के बरेली में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में अपार जन समूह शामिल हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वंदे-मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया। बरेली में सड़क मार्ग के दोनों और से अपार जन-समूह ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की। तिरंगा यात्रा के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। लोक नर्तकों के दल द्वारा भी लोक-नृत्य प्रस्तुत किया गया। तिरंगा यात्रा में जगह-जगह बनाए गए स्वागत मंच से पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संघ, जनजातीय समाज, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, युवा, बुजुर्गों और लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed