{"_id":"62dabb3e42461f31db0706eb","slug":"from-youth-mahapanchayat-tomorrow-actress-poonam-kaur-wants-to-join-cm-shivraj-and-make-this-appeal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: ‘यूथ महापंचायत’ कल से, अभिनेत्री पूनम कौर शामिल होकर सीएम शिवराज से करना चाहती हैं ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: ‘यूथ महापंचायत’ कल से, अभिनेत्री पूनम कौर शामिल होकर सीएम शिवराज से करना चाहती हैं ये अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:29 PM IST
सार
Madhya Pradesh: ‘यूथ महापंचायत’ कल से, अभिनेत्री पूनम कौर शामिल होकर सीएम शिवराज से करना चाहती हैं ये अपील
विज्ञापन
अभिनेत्री और मॉडल पूनम कौर ‘यूथ महापंचायत’ के दूसरे दिन के सेकेंड सेशन का हिस्सा बनेंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर शहीद चंद्रेशखर आजाद की 116वीं जयंती पर मध्यप्रदेश सरकार 23-24 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय ‘युवा महापंचायत’ का आयोजन करा रही है। इस ‘यूथ महापंचायत’ में कई सेशन होंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले इन युवाओं की उपस्थिति में विचार-विमर्श के सत्र होंगे। ऐसा ही एक नाम है पूनम कौर का।
Trending Videos
23 और 24 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय यूथ पंचायत आयोजित की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम कौर ने कहा कि मध्य प्रदेश आने का संदेश उन्हें तब मिला, जब वे छत्तीसगढ़ में थीं। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान ही किसी ने उन्हें एमपी जाने की सलाह दी और प्रसिद्ध चंदेरी और माहेश्वरी साड़ियों के बारे में बताया। इसी दौरान उन्हें ‘यूथ महापंचायत’ में शामिल होने का इनविटेशन मिला, तो ऐसा लगा मानो महाकाल की इच्छा हुई है और उन्होंने ही बुलाया है। पूनम ‘युवा महापंचायत’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।
अपने सेशन में पूनम कौर शांति, अहिंसा, संस्कृति और शिल्प पर विश्वास करती हैं। वे युवाओं से इन्हीं विषयों पर बात करना चाहती हैं। पूनम कहती हैं कि भारतीय संस्कृति हमें अहिंसा के रास्त पर ले जाती है और जन्म से लेकर मरण तक किसी भी तरह से हिंसा करना नहीं सिखाती है। हमारे हर कर्म से जुड़े वैज्ञानिक कारण हैं। हमारा कल्चर, हमारी दिनचर्या ऐसी थी, जिससे पर्यावरण को हानि न हो। योग हमारी जीवनशैली का हिस्सा रहा। संस्कृति, सभ्यता और शिल्प हमारी पहचान है। ये भारत का प्रतीक है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री हमारे देश की बैक बोन थी। पूनम कहती हैं बुनकरों के पास ही हमारी संस्कृति है, उन पर ध्यान देने की जरूरत है।

पूनम कहती हैं बुनकरों के पास ही हमारी संस्कृति है, उन पर ध्यान देने की जरूरत है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पूनम कहती हैं कि वे हथकरघा के लिए कई साल से काम कर रही हैं। उन्होंने मिशेल ओबामा को अपनी बनाई साड़ी गिफ्ट की थी, जिसका टॉपिक नॉन वायलेंस था। वे कहती हैं अहिंसक कई तरीकों से हुआ जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण करके, रहने-खाने, पहनने और अपनी सोच से। पूनम युवाओं को मैसेज देती हैं कि अच्छा दिखने से ज्यादा बेहतर अच्छा होना है। इन विषयों के अलावा वे महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी यूथ से बात करना चाहती हैं।
पूनम ने स्थानीय पहनावे, बुनकरों और आत्म-निर्भर भारत को प्रमोट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। पूनम के कहा कि वे इस तरह से भारतीय संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देती हैं। पूनम ने कहा कि वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील करना चाहती हैं कि एक ऐसे मेले का आयोजन किया जाए, ऐसा फैशन शो हो, जहां पर सारी कल्चरल कम्युनिटी को एक साथ लाया जाए। बुनकर हमारे सारे भारत को बुनते हैं, इससे हमारे कण-कण का पता चलता है, वे हमारे स्वर्णिम भारत के बारे में बताते हैं।

पूनम कहती हैं कि बेहतर करने वालों से हमेशा सीखना चाहिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
सपने देखने से पीछे न हटें युवा
युवाओं में नेतृत्व कौशल के सवाल पर पूनम कहती हैं कि बेहतर करने वालों से हमेशा सीखना चाहिए। युवाओं को सपने जरूर देखना चाहिए। अगर हम सपने देखेंगे नहीं, तो उन्हें पूरा कैसे करेंगे। डर सपनों को लिमिटेड करता है इसलिए डरना नहीं चाहिए। इसके साथ ही अगर आप ग्रोथ चाहते हैं तो आपको शांति को अपनाना होगा। और इसी तरह के नेतृत्व का विकास होना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘यूथ महापंचायत’ का उद्देश्य युवाओं को आदर्श युवा बनाना है। इस महापंचायत में प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली यूथ पंचायत से चयनित आदर्श युवा और उनके प्रेरक शामिल हो रहे हैं। दो दिवसीय इस आयोजन के जरिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के विजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उनमें नेतृत्व कौशल भी विकसित किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X