भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने चार्ज दिया। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंह ज्वाइन करने के तुरंत बाद लाड़ली बहना योजना के आवेदन भर रहे ई-केवाईसी केंद्र का निरीक्षण करने हमीदिया अस्पताल के पास रॉयल मार्केट पहुंचे।
MP News: पहली बार दिखे सीएम और सीएस में मतभेद, जानिये अंतिम क्षणों में क्यों बदला भोपाल कलेक्टर पर फैसला
2010 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष सिंह ने भोपाल कलेक्टर के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। वे इसके तत्काल बाद लाडली बहना आवेदन के ई-केवायसी केंद्र का निरीक्षण करने हमीदिया अस्पताल के पास रॉयल मार्केट पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशलेंद्र विक्रम सिंह के जिम्मे रहेगा ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की प्रतिमा बनाना
एकाएक हुए बदलावों के पीछे कई सारी बातें आ रही हैं। एक थ्योरी कहती है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ आरएसएस के करीबी अधिकारी चाहते थे कि कौशलेंद्र विकास सिंह को पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया जाए। इससे ओंकारेश्वर में बन रही शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने के काम में तेजी लाई जा सकेगी। यह भी बताया जा रहा है कि भोपाल के पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया जल निगम का एमडी नहीं बनना चाहते थे। उन्हें एमपीआरडीसी का एमडी बनना था। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखकर चार अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया गया।
आशीष सिंह इंदौर नगर निगम के आयुक्त भी रहे हैं। उस समय उन्होंने छह माह में 13 लाख टन कचरा साफ करवाया था। उनके कार्यकाल में ही इंदौर ने देश के सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर हैटट्रिक लगाई थी। इन कामों को लेकर वे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठ चुके हैं। उन्हें कर्मवीर एपिसोड में विशेष प्रतिभागी के तौर पर शामिल किया गया था।
कोरोना काल में किया अच्छा काम
उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले आशीष सिंह ने उज्जैन कलेक्टर रहते हुए कोविड काल में बेहतर काम किया। उनके ही कार्यकाल में श्री महाकाल महालोक परिसर को री-डिजाइन किया गया। फिर इस पर काम हुआ। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी तारीफ भी की थी। ऐसे में उन्हें भोपाल कलेक्टर बनाकर पुरस्कृत किया गया है।
देवास में भी रहे हैं कलेक्टर
आशीष सिंह की पहली पोस्टिंग कटनी अपर कलेक्टर के रूप में हुई थी। इसके बाद इंदौर में जिला पंचायत सीईओ, उज्जैन नगर निगम आयुक्त, देवास कलेक्टर, इंदौर नगर निगम आयुक्त, उज्जैन कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं।
लवानिया ने एमपीआरडीसी के एमडी का चार्ज लिया
भोपाल के पूर्व कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आशीष सिंह को चार्ज देने के बाद अरेरा हिल्स स्थित एमपीआरडीसी के कार्यालय में एमडी का कार्यभार संभाला। बुधवार को राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए थे। तीन अप्रैल के आदेश में लवानिया को जल निगम का एमडी बनाया गया था। इससे वह खुश नहीं थे। इस वजह से उन्हें एमपीआरडीसी में एमडी बनाया गया है। दोनों ही निगमों के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं हैं। यानी अब लवानिया सीधे मुख्यमंत्री के साथ काम करते दिखेंगे।

कमेंट
कमेंट X