{"_id":"62d00ccb34e4e30a0c6ceae9","slug":"mp-weather-update-child-dies-due-to-wall-collapse-in-burhanpur-car-drowned-in-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: बुरहानपुर के पांचपुल गांव में दीवार ढहने से मासूम की मौत, इंदौर में कार बह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: बुरहानपुर के पांचपुल गांव में दीवार ढहने से मासूम की मौत, इंदौर में कार बह गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:54 PM IST
सार
बारिश की वजह से बुरहानपुर के पांचपुल गांव में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मासूम की मौत हो गई। वहीं, इंदौर में एक कार बहने का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
1 of 2
बुरहानपुर में दीवार गिरने से एक मासूम की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुरहानपुर जिले में पांचपुल गांव में बारिश की वजह से कमजोर हुई दीवार ढहने से चार साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर समेत भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 15 जुलाई के लिए इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह भोपाल संभाग के जिलों, सागर, दमोह, उमरिया जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
बुरहानपुर के निंबोला थाना क्षेत्र के पांचपुल गांव में हादसा गुरुवार सुबह हुआ। दयाराम, उसकी पत्नी सावित्री बाई, पुत्र मनु और छोटा बेटा विक्रम बामनिया घर पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह बारिश में भीगी कच्चे मकान की दीवार गई। दबने से विक्रम की मौत हो गई। बुरहानपुर में बीते तीन दिन से बारिश की झड़ी लगी हुई है। बैतूल जिले के पारस डैम से पानी छोड़ने से देर शाम ताप्ती नदी उफान पर आ गई। बुधवार शाम को ताप्ती का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया था। नेपानगर मार्ग में पड़ने वाली पांधार नदी के उफान पर आने से नेपानगर का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
2 of 2
इंदौर में कार पानी में बह गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में बारिश के बाद कार पानी में बह गई
इंदौर में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। इससे शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर में दस जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी मिली है। इंदौर में भारी बारिश के बीच चंद्रभागा इलाके में कार के पानी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंदौर में मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है।
यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल संभाग के जिलों में तथा सागर, दमोह, उमरिया जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर संभागों में गरज के साथ बिजली चमकने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।