Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Chhatarpur: First convocation of Maharaja Chhatrasal Bundelkhand University, Governor honored 86 students
{"_id":"6231eb789679942d846f67de","slug":"chhatarpur-first-convocation-of-maharaja-chhatrasal-bundelkhand-university-governor-honored-86-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने किया 86 छात्रों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने किया 86 छात्रों का सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:21 PM IST
सार
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर का प्रथम दीक्षांत समारोह 16 मार्च को संपन्न हुआ। राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने अध्यक्षता की। पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम छतरपुर में संपन्न प्रथम दीक्षांत समारोह में 2017 से 2021 तक के विभिन्न शैक्षणिक विधाओं के प्रवीण छात्रों सहित शोधकर्ता, स्वर्ण पदक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारी सहित कुल 86 छात्रों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
प्रथम दीक्षांत समारोह में 86 छात्रों का सम्मान किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर का प्रथम दीक्षांत समारोह 16 मार्च को संपन्न हुआ। राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने अध्यक्षता की। पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम छतरपुर में संपन्न प्रथम दीक्षांत समारोह में 2017 से 2021 तक के विभिन्न शैक्षणिक विधाओं के प्रवीण छात्रों सहित शोधकर्ता, स्वर्ण पदक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारी सहित कुल 86 छात्रों का सम्मान किया गया।
2 of 4
दीक्षांत समारोह में नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित थे।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने उपस्थितों को भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जयघोष कराया। उन्होंने कहा कि शौर्य गाथा एवं पराक्रम की माटी में रचे महाराजा बुंदेलखंड छत्रसाल यूनिवर्सिटी छतरपुर द्वारा उपाधि धारकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह अनूठा बना है। उन्हें यहां उपस्थित होकर हर्ष और गौरव हुआ है।
3 of 4
86 सम्मानित होने वालों में से लड़कियां लड़कों से कई गुना अधिक रहीं।
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी, कुलगुरु प्रो. टी.आर. थापक और कुलसचिव जे.पी. मिश्र की उपस्थिति में हुआ। समारोह में संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, आईजी अनुराग, डीआईजी विवकेराज सिंह, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय परिवार के गुरुजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंगुभाई पटेल ने उपस्थितों को भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जयघोष कराया।
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एवं नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया यूं ही नहीं कहा जाता है। यह बात दीक्षांत समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाली बेटियों को देखकर लगा। 86 सम्मानित होने वालों में से लड़कियां लड़कों से कई गुना अधिक रहीं। शौर्य गाथा एवं बलिदान के साथ-साथ शिक्षा एवं ज्ञान सृजन के क्षेत्र में बुंदेलखंड माटी की बेटियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। उन्होंने कहा कि सम्मान स्वरूप भेंट की गई उपाधि कागज का टुकड़ा नहीं, माता-पिता की साधना और गुरुओं की तपस्या का श्रीफल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।