फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर: नाबालिग छात्रा ने केरोसिन डालकर लगा ली आग, ग्वालियर रैफर, मोबाइल बताया जा रहा घटना के पीछे की वजह

Wed, 16 Mar 2022 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 06:36 PM IST
सार

छतरपुर में एक नाबालिग छात्रा द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को अपने शरीर पर डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह जल गई। जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे मोबाइल का मामला बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: Minor student set fire by pouring kerosene, Gwalior referrer, reason behind the incident being told mobile
नाबालिग छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। - फोटो : फाइल फोटो
छतरपुर में एक नाबालिग छात्रा द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को अपने शरीर पर डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह जल गई। जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे मोबाइल का मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठेवरा गांव का है, जहां रहने वाले दौलत सिंह की 16 वर्षीय कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी गुड्डन उर्फ पलक राजा ने अपने ही घर में खुद पर मिट्टी के तेल डालकर आग लगा ली।
 
Chhatarpur: Minor student set fire by pouring kerosene, Gwalior referrer, reason behind the incident being told mobile
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को ग्वालियर मेडिकल रेफर कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
घायल छात्रा और परिजनों की मानें तो घटना की मुख्य वजह 2 मोबाइल बताए जा रहे हैं, जो कि उसके घर में चार्ज हो रहे थे। जिन्हें उसके भाई ने देख लिया और बहन से छीनकर अपने पास रख लिए। भाई के जाने के बाद बहन ने चुपचाप भाई के कमरे से निकाल लिए। इसी बात को लेकर बवाल मच गया और यह वारदात हो गई।

घायल गुड्डन उर्फ पलक की मानें तो उसने आग खुद ही लगाई है और आग लगाने की वजह मोबाइल बताए जा रहे हैं। मोबाइल पड़ोस की रहने वाली लड़की के थे जिन्हें कि वह अपने घर में चार्ज कर रही थी। जिसके लिए वह खुद की गलती मन रही है और किसी को दोषी न मानते हुए खुद को दोषी ठहरा रही है और कह रही है कि मुझसे गलती हो गई, किसी और को मत फंसाओ।
 
Chhatarpur: Minor student set fire by pouring kerosene, Gwalior referrer, reason behind the incident being told mobile
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
भाई ने बताई कहानी
मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि गांव की ही लड़की गांव के ही 2 लड़कों से फोन पर बात करती थी। उन्हीं ने यह फोन लड़की को दिए थे जो कि उसने मेरी बहन को चार्ज करने को दे दिए। जिन्हें हमने देख लिए और पूछा किसके मोबाइल हैं तो उसने बताया कि यह मोबाइल पास में रहने वाली लड़की के हैं। इस बात को लेकर मैंने अपनी बहन को डांटा और मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिए और कथा करने चले गए। जब लौट कर आए तो मोबाइल घर से गायब थे। मैंने बहन गुड्डन से पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्हें बाद में पता चला कि वह मोबाइल दोनों लड़कों और पड़ोस की लड़की ने बहन से धमकी देकर ले लिए। वे उसे ब्लैकमेल करते थे। मामला बढ़ता और बिगड़ता देख इसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed