फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पन्ना में पानी की परेशानी: गुस्साए ग्रामीणों ने पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पर खाली बर्तन रखकर लगाया जाम

Wed, 16 Mar 2022 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

पन्ना जिले में गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण अंचल के हालात तो बद से भी बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि लोग पीने तक के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। परेशानी बढ़ने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
 
विज्ञापन
Water problem in Panna: Angry villagers jammed the Panna-Ajaygarh road by keeping empty utensils
ग्राम मांझा में पानी की समस्या के चलते महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर पन्ना-अजयगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
पन्ना जिले में गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीण अंचल के हालात तो बद से भी बदतर हो गए हैं। आलम यह है कि लोग पीने तक के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। परेशानी बढ़ने पर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

Water problem in Panna: Angry villagers jammed the Panna-Ajaygarh road by keeping empty utensils
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
पन्ना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर बसे ग्राम मांझा में पानी की समस्या के चलते महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर पन्ना-अजयगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की वजह से घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा। जानकारी लगने के बाद एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने और पानी की उचित व्यवस्था का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
 
Water problem in Panna: Angry villagers jammed the Panna-Ajaygarh road by keeping empty utensils
जाम लगने की वजह से घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिस कारण ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी के द्वारा कोई कार्रवाई ना होने की वजह से ग्रामीणों ने सड़क को जाम किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water problem in Panna: Angry villagers jammed the Panna-Ajaygarh road by keeping empty utensils
एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में एसडीएम सत्यनारायण दर्रो का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा जाम लगाने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर आकर ग्रामीणों को समझाइश दी गई है। इसके साथ ही तत्काल ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed