{"_id":"621afe43f836277fd6441059","slug":"chhatarpur-khajuraho-dance-festival-concludes-feet-dance-to-the-melodious-tunes-of-music-phagun-and-basant-on-the-stage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: खजुराहो नृत्य समारोह का समापन, संगीत की मधुर धुनों पर थिरके पैर, मंच पर छाया फागुन और बसंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: खजुराहो नृत्य समारोह का समापन, संगीत की मधुर धुनों पर थिरके पैर, मंच पर छाया फागुन और बसंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:16 AM IST
सार
खजुराहो नृत्य समारोह का शनिवार को समापन हो गया। 20 फरवरी से शुरू हुए सात दिवसीय नृत्य समारोह के अंतिम दिन कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक और मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खजुराहो नृत्य समारोह का शनिवार को समापन हो गया है। 20 फरवरी से शुरू हुए सात दिवसीय नृत्य समारोह के अंतिम दिन कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक और मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति दी। कथक और भरतनाट्यम की जुगलबन्दी से समारोह की शुरुआत हुई। भोपाल की भरतनाट्यम नृत्यांगना श्वेता देवेंद्र और कथक नृत्यांगना क्षमा मालवीय ने अपनी 14 नृत्यांगनाओं के साथ समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। मां नर्मदा स्तुति के साथ मनमोहक नृत्य की शुरुआत की।
2 of 4
खजुराहो नृत्य समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
नमो नर्मदाय निजानंदाय रागमालिका में सभी राग पिरोए गए थे, आदि और तीनताल में सजी रचना में मां नर्मदा के 10 नामों को भाव नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। समारोह की दूसरी प्रस्तुति भाव नृत्य की थी। सूरदास के पद "सुंदर श्याम सुंदसर लीला सुंदर बोलत वचन गीत में नृत्यांगनाओं ने "कथक और भरतनाट्यम का सुंदर नृत्य पेश किया।
3 of 4
समारोह के अंतिम दिन कलाकारों ने भरतनाट्य और कथक की प्रस्तुति दी
- फोटो : अमर उजाला
देश की जानी मानी नृत्यांगना शमा भाटे ने अपने नृत्य संस्थान नादरूप के कलाकारों के साथ बसंत और फागुन को अपने कथक से खजुराहो के मंच पर साकार किया। वहीं उमंग नाम की प्रस्तुति में बसंत भी था तो होली के रंग भी बिखरे और कृष्ण की बंशी के जादू ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
20 फरवरी से शुरू हुए खजुराहो नृत्य समारोह का 26 फरवरी को समापन हो गया
- फोटो : अमर उजाला
समारोह का समापन इम्फाल से आये मणिपुरी नृत्य समूह तपस्या के कलाकारों द्वारा मणिपुरी नृत्य के साथ हुआ। नृत्य का आगाज नट संकीर्तन से हुआ, जो कि पूजा का एक रूप है जो महायज्ञ के रूप में माना जाता है। यह श्रीमद भागवत के सौंदर्य तत्व को प्रदर्शित करता है। मणिपुरी शैली में नर्तकों ने पुंग और करताल के साथ मंद अभिनय नृत्य संगीत के साथ पेश किया। बता दें मणिपुरी नृत्य यूनेस्को की सूची में शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।