फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छतरपुर: ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, खजुराहो पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

Fri, 18 Feb 2022 01:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 18 Feb 2022 01:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खजुराहो में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश तिवारी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने तिवारी को हिरासत में लेकर छह घंटे पूछताछ की थी। 
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Priest of Brahmeshwar Dham in Khajuraho booked for rape a childless devotee
खजुराहो पुलिस ने लवलेश तिवारी को हिरासत में लेकर छह घंटे पूछताछ की। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के खजुराहो में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। संतान प्राप्ति के लिए आशीर्वाद लेने बाबा के पास गई महिला ने आरोप लगाया कि महाराज ने झाड-फूंक के नाम पर उसके साथ गलत काम किया। हालांकि, बाबा के समर्थकों का दावा है कि आरोप निराधार है। पुलिस ने गुरुवार को तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। 
Chhatarpur: Priest of Brahmeshwar Dham in Khajuraho booked for rape a childless devotee
खजुराहो में बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह ब्रह्मेश्वर धाम गई थी। वहां उस समय कोई नहीं था। सबको बाहर कर दिया गया था। झाड-फूंक के लिए महाराज ने ऊपर के कपड़े उतारने को कहा और फिर नीचे के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद गलत काम किया। वहीं, महिला के पति का आरोप है कि मेरी पत्नी बीमार रहती थी। इसी वजह से मैं बाबा के पास धाम पर गया। उन्होंने झाड-फूंक के लिए सामान लाने को कहा था। मैं मंगलवार को वहां गया तो भीड़ थी। इस वजह से बुधवार को पत्नी को लेकर वहां गया था।   
Chhatarpur: Priest of Brahmeshwar Dham in Khajuraho booked for rape a childless devotee
खजुराहो पुलिस ने लवलेश तिवारी को हिरासत में लिया तो थाने के बाहर बड़ी संख्या में बाबा समर्थक जुट गए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
6 घंटे चली बाबा से पूछताछ
महिला ने पति के साथ खजुराहो थाने में गुरुवार बाबा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीओपी मनमोहन बघेल और टीआई याकूब खान ने करीब 6 घंटे तक लवलेश तिवारी से पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्ष से कई लोग थाने पर जमा हो गए थे। हंगामा भी हुआ था। शुक्रवार सुबह छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। मेडिकल कराया गया है। हिरासत में लेकर लवलेश तिवारी से पूछताछ भी की गई है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhatarpur: Priest of Brahmeshwar Dham in Khajuraho booked for rape a childless devotee
खजुराहो पुलिस जब लवलेश तिवारी से पूछताछ कर रही थी तब बाहर जमा भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा समर्थकों का दावा- आरोप निराधार
बाबा समर्थकों का दावा है कि महिला के आरोप निराधार है। बाबा के साथ रहने वालों का कहना है कि यह दिन में करीब 3:00 बजे धाम पहुंची थी। 4:00 बजे इसका नंबर लगा तो गुरुजी ने इसे बुलाया। होम-धूप जो भी लगना था, वह सबके सामने लगाया। यह चली गई थी। इस दौरान वहां दो-ढाई सौ लोग मौजूद थे। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जैसा महिला कह रही है। महिला रात 10:00 बजे की घटना बता रही है, जबकि उस समय वहां कोई नहीं रहता। हम लोग 24 घंटे महाराज जी के साथ रहते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ते।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed