सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: शिवराज का बड़ा एलान- छतरपुर में होगी नगर निगम, बनेगा महाराजा छत्रसाल का विशाल स्मारक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 02 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

छतरपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणाएं की हैं। छतरपुर में नगर पालिका को नगर निगम में तब्दील किया जाएगा। साथ ही महाराजा छत्रसाल की याद में एक विशाल स्मारक बनाया जाएगा। साथ ही 300 करोड़ रुपये की लागत से छतरपुर में मेडिकल कॉलेज बनेगा। 
 

विज्ञापन
Big announcement of Shivraj – Chhatarpur will have Municipal Corporation, Maharaja Chhatrasal's huge monument
शिवराज सिंह चौहान छतरपुर में गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को महाराजा छत्रसाल द्वारा स्थापित छतरपुर के गौरव दिवस और लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल की पुण्य स्मृति में छतरपुर में विशाल स्मारक बनाया जाएगा। यह स्मारक महाराजा छत्रसाल के कृतित्व और व्यक्तित्व तथा गौरव गाथा पर आधारित होगा। मुख्यमंत्री ने छतरपुर में नगर पालिका परिषद के स्थान पर नगर निगम के गठन की भी घोषणा की।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि काफी लंबे समय से जिस ठेकेदार ने छतरपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारंभ नहीं किया है, उसका टेंडर निरस्त होगा। नया टेंडर आदेश जारी हुआ है। जल्द ही छतरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होगा। कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, राजेश प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, मुकेश चतुर्वेदी, पूर्वमंत्री ललिता यादव, पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, विजय बहादुर सिंह बुन्देला, पुष्पेन्द्र नाथ पाठक, रेखा यादव, मलखान सिंह, सुरेन्द्र चौरसिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह, महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलपति टी.आर. थापक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिवराज ने यह भी कहा कि महाराजा छत्रसाल महान योद्धा और शौर्य के प्रतीक थे। उन्होंने हिन्दू स्वराज को स्थापित किया। ऐसे शूरवीर और महापुरुष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
 


Trending Videos
Big announcement of Shivraj – Chhatarpur will have Municipal Corporation, Maharaja Chhatrasal's huge monument
छतरपुर में शिवराज को उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीर भेंट की गई। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में 3.18 लाख लाड़ली बहना 
मुख्यमंत्री ने कहा कि छतरपुर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत तीन लाख 18 हजार 690 फार्म भरे गये है। इनमें से दो लाख 90 हजार की डीबीटी हो गई है। शेष भी डीबीटी से जोड़ने के निर्देश दिए गए है। आठ जून को गांवों में विशेष ग्रामसभा होगी। इसमें लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के नाम बताए जाएंगे। स्वीकृति पत्र घर-घर पहुंचाया जाएगा। नौ जून की शाम बहनें गांव में गीत गाएं क्योंकि उनके खाते में पैसा आने वाला है। 10 जून की शाम पांच बजे गांवों में कार्यक्रम होंगे तथा शाम छह बजे मैं स्वयं वर्चुअली महिलाओं से चर्चा करूंगा। उसके बाद उनके खातों में पैसा आ जाएगा। प्रत्येक ग्राम एवं वाडों में लाड़ली बहना सेना का गठन होगा। छोटे गांव में 11 तथा बड़े गांव में 21 बहनों की सेना बनेगी। आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों की बहनों की आय प्रतिमाह 10 हजार हो, ऐसे प्रयास होगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
Big announcement of Shivraj – Chhatarpur will have Municipal Corporation, Maharaja Chhatrasal's huge monument
शिवराज को राखी भेंट करते महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
790 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर गौरव दिवस के अवसर पर 790 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। पांच करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बने महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर के चार कार्यों, जल संसाधन विभाग के तीन कार्यों,  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 14 कार्यों, मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई पन्ना के दो कार्यों, लोक निर्माण विभाग पीआईयू छतरपुर के पांच कार्यों, जिला शहरी विकास अभिकरण छतरपुर के दो कार्यों, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो कार्यों, लोक निर्माण विभाग संभाग छतरपुर के कार्यों का भूमिपूजन किया। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के तीन कार्यों, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के चार कार्यों, जिला शहरी विकास अभिकरण के एक कार्य का लोकार्पण किया।

आल्हा गायन से किया स्वागत
मुख्यमंत्री चौहान का स्व सहायता समूह की 31 महिला सदस्यों ने सिर पर कलश रखकर स्वागत किया। स्थानीय कलाकारों ने दिवारी, लोक नृत्य, लोक गायन, लोक नाट्य और आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। खिलाड़ियों ने मलखंब का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री चौहान को पूर्व मंत्री ललिता यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहनों ने 35 मीटर लंबी चुनरी एवं बड़ी राखी भेंट की। 


Big announcement of Shivraj – Chhatarpur will have Municipal Corporation, Maharaja Chhatrasal's huge monument
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में मल्लखंभ की प्रस्तुति देते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर के साथ नहीं होगा भेदभाव
छतरपुर गौरव दिवस के प्रभारी और राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने छतरपुर के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। हमेशा छतरपुर, सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड के विकास के लिए दोनों हाथ से विकास योजनाएं देने का कार्य किया है। सागर में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद छतरपुर में महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाया गया है। आज पांच करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से भवन का लोकार्पण किया गया।

जल्द ही हम विकसित बुंदेलखंड बनाएंगे
खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छतरपुर में विकास का नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। अब बुंदेलखंड सूखा एवं गरीबों वाला बुंदेलखंड नहीं रहेगा बल्कि विकसित एवं सिंचाई वाला  बुंदेलखंड होगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की चिंता थी कि बुंदेलखंड को कैसे पानी की चिंता से मुक्त बनाया जाए। इसी बात को लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्य योजना तैयार की और केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूर करते हुए कार्य प्रारंभ किया। इससे संपूर्ण बुंदेलखंड की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी।

प्रतिभाओं का सम्मान..
छतरपुर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने जिले के गौरव डॉ मनोज चौधरी सर्जन जिला चिकित्सालय, गंगा एवं बबीता राजपूत, प्रकाश दुबे, तृप्ति कटहेल समाजसेवी, संजय शर्मा, जयप्रकाश पटेरिया, गणेश देव चौहान, कृतिका प्रजापति, वैशाली ताम्रकार, ख्याति अग्रवाल, रागिनी कुशवाहा, अपराजिता सोनी को महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना अंतर्गत यशोदा रैकवार पुत्री जागेश्वर रैकवार, कन्देची बसोर, बाबूलाल को पट्टे के प्रमाण पत्र भेंट किए। तेजस्विनी द रूलर टेक्नीशियन जल निगम के महिला हितग्राहियों जिसमें गोसिया नूर फातिमा, साक्षी अहिरवार, नीतू अहिरवार, फूलवती विश्वकर्मा, अनामिका भारती को टेक्नीशियन किट देकर सम्मानित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed