सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chhatarpur: ससुर ने विधवा बहू को सरेआम लाठी से पीटा, दादी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची थी महिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 12:27 PM IST
सार

छतरपुर जिले में एक ससुर ने विधवा बहू को सरेआम डंडों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Father-in-law publicly beat up widowed daughter-in-law with sticks in Chhatarpur
बहू को सरेआम डंडों से पीटता ससुर। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में एक ससुर ने विधवा बहू को सरेआम लाठी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।


क्रियाकर्म के लिए मांगे थे पैसे
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला राजकुमारी अहिरवार (30) के पति मुन्ना अहिरवार का देहांत हो चुका है। वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करके भरण पोषण करती है। बीते दिनों महिला की दादी सास का निधन हो गया था, जिसके चलते वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली से पहाड़ गांव आई थी। उसके ससुर चितवा अहिरवार ने अपनी मां लक्ष्मी बाई के क्रियाकर्म के लिए पीड़िता से पैसों की मांग की थी, जिस पर पीड़िता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे न होने की बात कही। महिला के पैसे देने से इनकार करने पर ससुर ने उसे भद्दी गालियां दी और सरेआम लाठी से पीट दिया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Trending Videos
Father-in-law publicly beat up widowed daughter-in-law with sticks in Chhatarpur
मां को बचाने में जख्मी हुई बेटी। - फोटो : अमर उजाला
घरवालों ने नहीं किया बचाव
पीड़ित महिला का कहना है कि जिस समय उसका ससुर उसके साथ मारपीट कर रहा था। उस दौरान घर में और भी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच बचाव करने नहीं आया। जब उसकी बच्ची मोहिनी उसे बचाने लगी तो उसे भी लाठी लगी, बच्ची को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father-in-law publicly beat up widowed daughter-in-law with sticks in Chhatarpur
ससुर के खिलाफ मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
महिला ने ससुर के खिलाफ मारपीट का मामला ईशा नगर थाने में दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी ससुर चिनवा अहिरवार के खिलाफ धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed