फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: नेवले के साथ लड़ाई में घायल हुआ कोबरा, 45 मिनट की सर्जरी के बाद बचाई गई जान, देखें वीडियो

Tue, 15 Nov 2022 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 02:13 PM IST
सार

MP News: नेवले के साथ लड़ाई में घायल हुआ कोबरा, पशु चिकित्सकों ने 45 मिनट में सर्जरी कर बचाई जान

विज्ञापन
Cobra injured in fight with mongoose in chhindwara veterinarians saved life by doing surgery in 45 minutes
कोबरा की सर्जरी करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सांप और कोबरे की लड़ाई में कोबरा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद  पशु चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट सर्जरी कर कोबरा सांप की जान बचाई। सांप की सर्जरी के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।


दरअसल उमरानाला के पेट्रोल पंप के पास नेवले के साथ हुई लड़ाई में कोबरा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। नेवले के हमले के बाद कोबरा का जबड़ा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था, जिसे सर्पमित्र की मदद से पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा लाया गया। लगभग 45 मिनट चले लंबे ऑपरेशन के बाद कोबरा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया, जिसे सोमवार को जंगल में छोड़ दिया गया। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अंकित मेश्राम ने बताया कि उमरानाला के पास सांप और नेवले के बीच लगभग आधे घंटे तक लड़ाई हुई, जिसके बाद नेवले ने सांप के जबड़े और दो दांत को बुरी तरह से तोड़ दिया था। 



लड़ाई के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नेवले को वहां से भगा दिया, वहीं सांप भी जख्मी हालत में एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गया था। लगातार उसके जबड़े से खून बह रहा था ऐसे में कुछ लोगों ने सर्पमित्र मनीष साहू को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कर उसे पेड़ से नीचे उतारा, वहीं लोगों की मदद से पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा लाया गया। 
Cobra injured in fight with mongoose in chhindwara veterinarians saved life by doing surgery in 45 minutes
करीब 45 मिनिट की सर्जरी के बाद बची जान - फोटो : अमर उजाला
45 मिनट में की गई सर्जरी
वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित मेश्राम द्वारा कोबरा सांप की जांच करने पर पाया गया, कि सांप का निचला जबड़ा और ऊपर के दोनों विषैले दांत क्षतिग्रस्त हो गए हैं और गर्दन के ऊपर से कुछ पसलियां शरीर के बाहर आ गई है। कोबरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए जांच उपरांत विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सर्वप्रथम एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया गया और लगभग 45 मिनट से ज्यादा चली जटिल सर्जरी के पश्चात कोबरा सांप को होश आ गया। जिसमें निचले जबड़े में और पसलियों को अंदर करके घूलने वाले टांके लगाए गए। सांप को होश आने के पश्चात एंटीबायोटिक एवं दर्द नाशक इंजेक्शन दिया गया एवं अत्यधिक डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाने पर विशेषज्ञ द्वारा विषैले कोबरा सांप के शरीर में एक फीडिंग ट्यूब का प्रवेश करवा कर इलेक्ट्रोलाइट एवं गुनगुना पानी दिया गया। जिसे 3 दिन की देखरेख के बाद स्वस्थ अवस्था में सोमवार जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। 
 
Cobra injured in fight with mongoose in chhindwara veterinarians saved life by doing surgery in 45 minutes
स्वस्थ होने के बाद जंगल में छोड़ा गया कोबरा - फोटो : अमर उजाला
पशु चिकित्सकों ने कोबरा को दिया नया जीवन
वन्य प्राणी विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि जिले में इससे पहले भी बहुत सारे कोबरा सांपों की सर्जरी कर उनकी जान बचाई गई है। परंतु यह सर्जरी अब तक की सबसे जटिल सर्जरी थी। कोबरा सांप के निचले जबड़े और गर्दन के पास गंभीर चोट होने के साथ-साथ कुछ पसलियां शरीर से बाहर आने की वजह से उसे पकड़ना बहुत मुश्किल था,परंतु सर्पमित्र  हेमंत गोदरे द्वारा अपने अनुभव से कोबरा सांप को शल्यक्रिया हेतु सुरक्षित कंट्रोल किया गया,जिससे शल्यक्रिया समय पर सफलतापूर्वक हो पाई और कोबरा सांप की जान बच गई। इस जटिल सर्जरी में सर्पमित्र हेमंत गोदरे, मनीष साहू एवं राहुल राहंगडाले का विशेष योगदान रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed