फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP LS Election: पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- जो देश आतंक फैलाता था, वह अब आटे के लिए तरस रहा

Fri, 19 Apr 2024 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 04:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। इमलाई गांव में उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की झलक देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। पीए ने भी बुंदेलखंडी में लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा सबई जनों खों हमाई तरफ से राम-राम पहुंचे। मैं बांदकपुर के जागेश्वर महादेव और कुण्डलपुर तीर्थ को प्रणाम करता हूं। 

विज्ञापन
MP LS Election: PM Modi's meeting in MP amid voting, he spoke on dynasticism-Indi alliance
दमोह में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बुंदेलखंडी में लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा सबई जनों खों हमाई तरफ से राम-राम पहुंचे। मैं बांदकपुर के जागेश्वर महादेव और कुण्डलपुर तीर्थ को प्रणाम करता हूं। मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो देश आतंक का आपूर्तिकर्ता था वह इन दिनों आटे के लिए संघर्ष कर रहा है। .


ये देश के भविष्य का चुनाव
मोदी ने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश सहित देश भर की अनेक सीटों पर पहले चरण की वोटिंग जारी है। सबसे पहले तो मैं यही आग्रह करूंगा कि जिन साथियों ने अब तक वोट नहीं डाला है, वो अपने कर्त्तव्य का पालन जरूर करें और वोट डालें। ये चुनाव आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। ये सिर्फ सांसद चुनने भर का चुनाव नहीं है, ये देश के भविष्य को चुनने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले पांच वर्षों में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है। आपका यह उत्साह साफ-साफ कह रहा है, "फिर एक बार मोदी सरकार"! BJP-NDA गठबंधन को दिया आपका वोट, केंद्र में सरकार तो बनाएगा ही, साथ ही आपका वोट विकसित भारत का सपना भी पूरा करेगा। 

मोदी आपके के बीच गारंटी लेकर आया है
मोदी बोले. देश में चारों तरफ निराशा का माहौल था। 2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में दोबारा आया तो तो विश्वास लेकर आया था और आज 2024 में मोदी आपके पास गारंटी लेकर आया है और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी की गारंटी है कि गरीब, किसान, युवा और माताएं,बहनें हर लाभार्थी को शत प्रतिशत लाभ मिले। 
MP LS Election: PM Modi's meeting in MP amid voting, he spoke on dynasticism-Indi alliance
पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
आतंक फैलाने वाला पड़ोसी मुल्क अब आटे के लिए तरस रहा
मोदी ने कहा कि आप देख रहे हैं कि दुनिया में कैसे युद्ध के बादल छाए हैं। जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, घटनाएं घट रही हों, तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है, ये हमने बीते 10 वर्षों में देखा है। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, पूरी दुनिया में हाहाकार मचा। मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित वापस ले आई। आज देश में वो भाजपा सरकार है, जो ना किसी से दबती है और न किसी के सामने झुकती है। हमारा सिद्धांत है - राष्ट्र प्रथम। भारत को सस्ता तेल मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अंतर्राष्ट्रीय दबाव का सामना करते हुए रूस से तेल खरीदने के भारत के कदम का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश के लोगों को सस्ता तेल मिले और किसानों को पर्याप्त उर्वरक मिले, हमने यह निर्णय राष्ट्रीय हित में लिया है। आज दुनिया के कितने ही देशों की स्थिति बहुत खराब है। कई देश दिवालिया हो रहे हैं। हमारा एक पड़ोसी, जो आतंक का सप्लायर था, वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ये धरती शूरवीरों और योद्धाओं की धरती है। 

ताकि गरीब के घर चूल्हा जलता रहे
हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोदी ने आने वाले पांच वर्ष तक मुफ्त राशन की सुविधा बढ़ा दी है। ये मुफ्त राशन इसलिए, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। आयुष्मान योजना ने भी गरीबों के लाखों रुपये खर्च होने से बचाएं हैं। हर घर जल और हर खेत में पानी भी भाजपा का संकल्प है। बुंदेलखंड में पानी की समस्याओं का समाधान करने के लिए मोदी पूरी ईमानदारी से जुटा है। पंचम नगर परियोजना से सिंचाई की जरूरतें पूरी हो रही हैं। हम 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करके केन-बेतवा लिंक नहर को तेजी से पूरा कर रहे हैं। हर घर जल अभियान के तहत मध्य प्रदेश में करीब 70 लाख घरों तक पाइप से पानी पहुंचाया जा चुका है।

कांग्रेस ने भारत के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा
मैं इस धरती के लोगों को INDI गठबंधन की सच्चाई बताना चाहता हूं। दशकों तक, कांग्रेस ने भारत के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा। ये लोग सेनाओं के लिए हथियार खरीदने में भी अपना स्वार्थ देखते हैं। पूरे देश ने देखा कि कैसे इन लोगों ने पूरी ताकत लगा दी कि वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान न मिल पाए। कांग्रेस की सरकार रही होती तो तेजस फाइटर प्लेन भी आसमान की बुलंदियां नहीं देख पाता। ये भाजपा सरकार है जो हमारी सेनाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन रही है।

मोदी को आए दिन धमकियां 
परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बैचेन कर रही है। वो कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो आग लग जाएगी। INDI गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं। लेकिन मोदी इनकी धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है। कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले हमारी आस्था का अपमान करने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं कि हमारा सनातन डेंगू, मलेरिया है। अयोध्या में जो राम मंदिर बना है, उसके भी ये घोर विरोधी हैं। ये लोग भगवान श्रीराम की पूजा को पाखंड बताते हैं। मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी की प्रशंसा की और कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए विपक्ष की आलोचना की।
 
MP LS Election: PM Modi's meeting in MP amid voting, he spoke on dynasticism-Indi alliance
दमोह में पीएम मोदी की सभा में पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों की पेंटिंग को प्रधानमंत्री ने अपने पास बुलाया
पीएम मोदी की सभा में दो बच्चे अलग-अलग प्रधानमंत्री और उनकी मां हीरा बेन की पेंटिंग लेकर खड़े थे और प्रधानमंत्री को दिखाने का प्रयास कर रहे थे। सात वर्षीय प्रथम राय ने नरेंद्र मोदी का चित्र बनाया था और तरुण जैन ने प्रधानमंत्री के साथ उनकी मां का चित्र बनाया था, जिसमें पीएम मोदी मां हीरा बेन को हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं। और मां हीरा बेन उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रही है। यह दोनों बच्चे काफी देर से पीएम मोदी से सामने ये पेंटिंग दिखा रहे थे।इन पर नजर पड़ते ही पीएम मोदी ने बीच में ही अपना भाषण रोका और एसपीजी टीम को कहा पीछे दो बच्चे मेरी और मां की फोटो लेकर आये हैं। लंबे समय से हाथ हिला रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा फोटो के पीछे अपना नाम पता लिख देना और वो कैमरामैन को दे दो आराम से बैठो मेरी चिट्ठी तुम्हारे पास आएगी।

ढाई बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय समय पर दमोह हेलीपेड पहुंच गए थे उनके हेलीकॉप्टर एक बजकर 35 मिनिट पर आ चुके थे और सभा खत्म करने के बाद ढाई बजे प्रधानमंत्री जबलपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी वीडी शर्मा, दमोह प्रत्याशी राहुल सिंह,कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल,पूर्व मंत्री और विधायक जयंत मलैया, गोपाल भार्गव,मंत्री लखन पटेल, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे।

भाजपा ने दमोह लोकसभा सीट से राहुल लोधी और खजुराहो सीट से प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को मैदान में उतारा है। इन दोनों सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed