{"_id":"6a4fd0a810d50e077406c039","slug":"damoh-spa-center-raid-3-men-3-women-detained-damoh-news-c-1-1-noi1513-4485296-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 11:03 PM IST
दमोह शहर के तीन गुल्ली चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर पर गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस ने बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध एवं आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाया। स्पा सेंटर के संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने संचालक और तीन युवकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सूचना के बाद बनाई गई विशेष टीम
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में की गई। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई सविता रजक सहित तीन महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से स्पा सेंटर पर दबिश दी।
ग्राहक के रूप में मिले तीन युवक
छापेमारी के दौरान भगवानदास, अंकुर और पप्पू नामक तीन युवक ग्राहक के रूप में स्पा सेंटर के अंदर मौजूद मिले। पुलिस के अनुसार तीनों संदिग्ध एवं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके अलावा मौके पर मौजूद तीन युवतियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक एवं संदेहास्पद सामग्री भी जब्त की है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।
रीवा निवासी संचालक गिरफ्तार
पुलिस जांच में स्पा सेंटर का संचालक मोहम्मद आफताब अली निवासी रीवा पाया गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर उसके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
तीनों युवतियों से पूछताछ जारी
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि हिरासत में ली गई तीन युवतियों में एक जबलपुर और एक कोलकाता की रहने वाली है, जबकि तीसरी युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे स्पा सेंटर में किस परिस्थिति में मौजूद थीं और उनका इस मामले में क्या रोल है।
सीएसपी बोले—गलत गतिविधियां मिलीं तो होगी सख्त कार्रवाई
सीएसपी पांडे ने कहा कि शहर में संचालित स्पा सेंटर यदि निर्धारित नियमों के तहत केवल मसाज सेवा प्रदान करते हैं तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि उनकी आड़ में अनैतिक या अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की जाएगी।
शहर में संचालित हैं करीब 10 स्पा सेंटर
जानकारी के अनुसार दमोह शहर में करीब दस स्पा सेंटर संचालित हैं। इन सेंटरों को लेकर समय-समय पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई ऐसी शिकायतों के आधार पर की गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।