बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-pregnant-woman-delivers-baby-in-waiting-shelter

MP News: 108 का इंतजार करती रही मां, साड़ियों के पर्दे में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 12:03 PM IST
damoh-pregnant-woman-delivers-baby-in-waiting-shelter

दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के बम्होरी गांव से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण एक गर्भवती महिला को बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन जब कोई मदद नहीं पहुंची तो गांव की महिलाओं ने साड़ियों का पर्दा बनाकर सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में सरपंच प्रतिनिधि ने अपने निजी वाहन से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। घटना सामने आने के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है।

पति की मौत के 10 दिन बाद आई दूसरी बड़ी परीक्षा

ग्राम बम्होरी निवासी 30 वर्षीय कविता बाई पहले से ही गहरे सदमे में थीं। करीब 10 दिन पहले उनके पति रतन सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। परिवार इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि बुधवार दोपहर कविता बाई को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उस समय घर में गंगाजली का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के सभी लोग वहीं मौजूद थे। महिला की हालत बिगड़ते ही परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया।

108 से मिला इंतजार का जवाब, ई-रिक्शा भी रास्ते में हुआ बंद

परिजनों का कहना है कि 108 कॉल सेंटर से बताया गया कि एंबुलेंस को गांव पहुंचने में करीब एक घंटा लगेगा। महिला की बढ़ती तकलीफ को देखते हुए परिवार ने इंतजार करने के बजाय ई-रिक्शा से स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का फैसला किया।
लेकिन रास्ते में बम्होरी बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। आगे जाना संभव नहीं था। ऐसे में महिला को सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में बैठाकर दोबारा एंबुलेंस का इंतजार किया गया।

महिलाओं ने संभाली जिम्मेदारी, प्रतीक्षालय बना प्रसव कक्ष

करीब एक घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। जब स्थिति गंभीर हो गई तो गांव की महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने साड़ियों का पर्दा बनाकर यात्री प्रतीक्षालय को अस्थायी प्रसव कक्ष में बदल दिया और सुरक्षित प्रसव कराया। कविता बाई ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह उनका तीसरा प्रसव है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि महिलाओं ने समय रहते साहस नहीं दिखाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया

प्रसव के बाद बम्होरी के सरपंच प्रतिनिधि रितेश राय मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से जच्चा-बच्चा को रोड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

महिला के देवर नोने सिंह ने आरोप लगाया कि अगर 108 एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती या स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर आ जाता तो महिला को यात्री प्रतीक्षालय में प्रसव कराने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है और इस घटना ने सरकारी दावों की हकीकत उजागर कर दी है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद गुरुवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वीडियो जारी कर बताया कि महिला के परिजनों ने समय पर एंबुलेंस के लिए कॉल किया था, लेकिन सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीएमएचओ डॉ. राकेश राय को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल कंट्रोल रूम से मांगी गई जानकारी

कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने भोपाल स्थित 108 कंट्रोल रूम से उस समय एंबुलेंस की स्थिति की जानकारी मांगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उस समय दो एंबुलेंस मरीजों को लेकर जबलपुर गई थीं, जबकि एक एंबुलेंस मरीज को लेकर दमोह में थी।

'दूसरे ब्लॉक से भी बुलाई जा सकती थी एंबुलेंस'

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि यदि संबंधित क्षेत्र में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी तो आसपास के ब्लॉकों से भी एंबुलेंस भेजी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था का विकल्प मौजूद था। ऐसा क्यों नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जा रही है।

सीएमएचओ से संपर्क नहीं हो सका, कॉल सेंटर पर भी उठे सवाल

घटना को लेकर सीएमएचओ डॉ. राकेश राय से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन उनके सहायक ने उठाया। वहीं भोपाल स्थित 108 कॉल सेंटर से जानकारी लेने के दौरान आरोप है कि महिला कर्मचारी ने घटना की जानकारी सुनने के बाद फोन बीच में ही काट दिया।

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बम्होरी की यह घटना एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत सामने लाती है। सरकार सुरक्षित मातृत्व और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला को सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में प्रसव करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि गांव की महिलाओं की सूझबूझ, साहस और सरपंच प्रतिनिधि की मदद से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांकेर: शीतला मंदिर में चोरी, एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के मुकुट

10 Jul 2026

Muzaffarnagar: गांवों में घूमकर कराई मुनादी, अगले दो दिन घरों में ही रहें

10 Jul 2026

बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क

10 Jul 2026

नगर निगम जारी करेगा 80 करोड़ का बॉन्ड

09 Jul 2026

Meerut: बस्तोरा नारंग के समीप गंगा से बाहर निकला पानी, ग्रामीण हुए भयभीत

09 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: जलमग्न हुआ शहर, बागपत अड्डे चौराहे का भी हुआ बुरा हाल

09 Jul 2026

Meerut: दिनभर हुई बारिश से दिल्ली रोड पर भरा पानी, जलभराव से राहगीरों को हुई परेशानी

09 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: छात्रा हत्याकांड में सड़क जाम और बवाल करने वाले आठ जेल भेजे, 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

09 Jul 2026

Meerut: थप्पड़ कांड में बोले भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत-पुलिस हिरासत में किसी को मारना उचित नहीं, सड़क पर लोगों को उतरना होगा

09 Jul 2026

राज्यमंत्री की टिप्पणी से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, VIDEO

09 Jul 2026

Mandla News: ओपन कैप में रखे सड़ गई 2.5 करोड़ की सरकारी धान, भंडारण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

09 Jul 2026

Video: आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर पर मांगे 10 लाख

09 Jul 2026

Video: भारी बारिश से ध्वस्त हुआ काशीपुर का ड्रेनेज सिस्टम

जौनपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार; VIDEO

09 Jul 2026

Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां

09 Jul 2026

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले गणित शिक्षक को दबोचा

09 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

09 Jul 2026

Ajmer News: कुचीपला भैरव धाम मंदिर तोड़ने की धमकी, गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हिंदू समाज में आक्रोश

09 Jul 2026

कानपुर: मछली बाजार सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

09 Jul 2026

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल, छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; VIDEO

09 Jul 2026

कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का किया घेराव, वापस जाओ के लगाए नारे; VIDEO

09 Jul 2026

शाहगंज के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा; VIDEO

09 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी में 48 घंटे से पानी और बिजली की समस्या से लोग परेशान, टैंकर बुलवाकर दिलाई राहत

09 Jul 2026

Meerut: जातिगत तनाव पैदा करने और शांति व्यवस्था छिन्नभिन्न करने के लिए दिया गया था धरना, मुकदमे के साथ गिरफ्तारी तेज़

09 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों की 40 घंटे की रिमांड पूरी, नकदी-जेवर व कार बरामद

09 Jul 2026

फरीदाबाद की खुशी ने 10,000 फीट ऊंची पातालसू चोटी फतह कर रचा इतिहास

09 Jul 2026

दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो लाइन: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

09 Jul 2026

300 तैराक दिखाएंगे दम, विजेता बनाएंगे स्टेट चैंपियनशिप का टिकट

09 Jul 2026

फरीदाबाद में लगातार बरसात के कारण शहर में बिजली व्यवस्था चरमराई

09 Jul 2026

फरीदाबाद में लगातार हो रही बारिश, एक सप्ताह बरसते रहेंगे बदरा

09 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed