{"_id":"661e668cf205408eff000a26","slug":"damoh-news-kundalpur-jain-temple-samay-sagar-ji-maharaj-padarohan-mohan-bhagwat-2024-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लाखों लोगों की मौजूदगी में हुआ समय सागर जी महाराज का पदारोहण, विधि-विधान से बने आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लाखों लोगों की मौजूदगी में हुआ समय सागर जी महाराज का पदारोहण, विधि-विधान से बने आचार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:22 PM IST
सार
Kundalpur Jain Temple: मुनि समय सागर जी महाराज का पदारोहण विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। लाखों लोग इस पल के साक्षी बने।
विज्ञापन
1 of 3
दमोह के कुंडलपुर में मुनि समय सागर जी महाराज का पदारोहण संपन्न हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दमोह जिले के कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र में लाखों लोग जिस पल का साक्षी बनने के इंतजार में थे, वह पूरा हो गया। समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर मुनि समय सागर महाराज ने आचार्य पद स्वीकार्य किया। इस नजारे को देखने पूरे देश से लाखों लोग पहुंचे थे। संघ प्रमुख माेहन भागवत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पहले बड़े बाबा के दर्शन किए। फिर भावी आचार्य समय सागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे। संघ प्रमुख सहित सभी अतिथि समय सागर महाराज को आसन तक लेकर पहुंचे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हुईं।
आचार्य पद पदारोहण का कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू हुआ। मुनि संघ उन्हें अपने साथ लेकर पहुंचा। सोने-चांदी के कलश से उनके चरण धुलवाए गए। कार्यक्रम का संचालन नियम सागर महाराज, प्रणाम सागर महाराज और अन्य मुनियों ने किया। समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंचे आसन पर बिठाया गया। चौक पूरने के बाद आचार्यश्री का आसन रखा गया। इसके बाद मुनि संघ ने समय सागर महाराज से पद स्वीकार करने का निवेदन किया, जिसे उन्होंने स्वीकार्य किया। आचार्य पद ग्रहण करने की विधि शुरू हुई तो नियम सागर महाराज ने सभी से आचार्य समय सागर महाराज की वंदना करने को कहा। मांगलिक क्रिया में सबसे पहले कलश स्थापना की गई। इसके बाद आचार्य पद ग्रहण करने की विधि शुरू हुई। एक के बाद एक पांच स्वर्ण कलश स्थापित किए गए।
2 of 3
कुंडलपुर जैन तीर्थ में संघ प्रमुख सहित अन्य अतिथियों ने पुस्तिका का विमोचन किया।
- फोटो : अमर उजाला
आचार्यश्री को किया श्रीफल भेंट
समय सागर जी महाराज के आसन पर विराजमान होने और आचार्य पद स्वीकार करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत, मंत्री प्रहलाद पटेल, दमोह विधायक जयंत मलैया सहित अन्य लोगों ने आचार्यश्री को श्रीफल भेंट किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद कुंडलपुर पहुंचे। उन्होंने आचार्य समय सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
3 of 3
कुंडलपुर में समय सागर जी महाराज का पदारोहण संपन्न हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख ने विद्यासागर जी से मुलाकात को याद किया
कार्यक्रम में शामिल होने आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़े बाबा के दर्शन करने के बाद आचार्य समय सागर महाराज सहित अन्य मुनियों का आर्शीवाद लिया। मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया। इसके बाद संघ प्रमुख भागवत ने आचार्यश्री से पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मेरा परिचय पहली बार जबलपुर के नर्मदा घाट पर हुआ था। पहली बार उनसे मिलने पहुंचा था। अध्यात्म का मुझे बहुत ज्यादा ज्ञान तो नहीं था। इस वजह से आचार्यश्री के सामने जाने से पहले मैं सोच रहा था कि क्या होगा? ये डर मेरे मन में था, लेकिन वहां जो उनका स्नेह मिला, उससे भय भी दूर हो गया और संकोच भी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।