फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांडू में राज्यपाल: ईको फ्रेंडली व्हीकल में बैठकर देखा जहज महल, गाइड ने दी इतिहास की जानकारी

Fri, 11 Feb 2022 04:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 04:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज ऐतिहासिक नगरी मांडू के भ्रमण पर हैं। राज्यपाल यहां से शाम 5 बजे पर्यटन नगरी महेश्वर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Dhar: Governor Mangubhai Patel visited the historic city of Mandu, visited the Jahaz Mahal
धार: हेलीपैड पर राज्यपाल का स्वागत करते अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज धार जिले के दौरे पर हैं। मांडू पहुंचने के लिए वे हेलीकॉप्टर से मीरा की जिरात स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ के एल मीणा, पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। 
Dhar: Governor Mangubhai Patel visited the historic city of Mandu, visited the Jahaz Mahal
हेलीपैड पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया - फोटो : सोशल मीडिया
मांडू के ऐतिहासिक मीरा की जिरात पर स्थित हेलीपैड पर प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अधिकारियों से चर्चा के बाद राज्यपाल का काफिला मालवा रिसोर्ट में रुके, यहां विधायक नीना वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया व चर्चा की। 



 
Dhar: Governor Mangubhai Patel visited the historic city of Mandu, visited the Jahaz Mahal
जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते राज्यपाल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
मालवा रिसोर्ट में कुछ देर रुकने के बाद काफिला रॉयल पैलेस, जहाज महल की तरफ रवाना हुआ। राज्यपाल पटेल ने ईको फ्रेंडली व्हीकल में सवार होकर जहाज महल का अवलोकन किया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhar: Governor Mangubhai Patel visited the historic city of Mandu, visited the Jahaz Mahal
मांडू के जहाज महल का भ्रमण करते राज्यपाल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूद गाइड ने राज्यपाल को महल के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए दीवारों में लगाए पत्थरों की आकृति के बारे में बताया। राज्यपाल पटेल मांडू में जहाज महल के साथ ही चंपा बावड़ी, हिंडोला महल, होशंगशाह का मकबरा, जामी मस्जिद, बाज बहादुर का महल और रानी रूपमती महल का अवलोकन कर मांडू के इतिहास को जानेंगे।
 
विज्ञापन
Dhar: Governor Mangubhai Patel visited the historic city of Mandu, visited the Jahaz Mahal
प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन करते राज्यपाल मंगूभाई पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वे नालछा विकासखंड के आदिवासी बहुल गांव कागदीपुरा पहुंचकर शासन की व्यवस्थाओं और योजनाओं की जानकारी लेंगे। वहीं आदिवासी विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें उपहार बाटेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed