Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Dhar: Retired driver created ruckus, wife had poison in hand, said- not getting pension and pressure is on to vacate the house
{"_id":"620e16ef4f42f3517935a1e8","slug":"dhar-retired-driver-created-ruckus-wife-had-poison-in-hand-said-not-getting-pension-and-pressure-is-on-to-vacate-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धार: सेवानिवृत्त ड्राइवर ने किया हंगामा, पत्नी के हाथ में था जहर, कहा- पेंशन नहीं मिल रही और घर खाली करने का बना रहे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: सेवानिवृत्त ड्राइवर ने किया हंगामा, पत्नी के हाथ में था जहर, कहा- पेंशन नहीं मिल रही और घर खाली करने का बना रहे दबाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 03:05 PM IST
सार
धार जिले में होने वाली जनसुनवाई में एक सेवानिवृत्त ड्राइवर ने हंगामा कर दिया। उसकी पत्नी के हाथ में जहर था, जिसे खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी जा रही थी। उसका कहना था कि उसे दो साल से पेंशन नहीं दी जा रही और घर खाली करने का भी दबाव भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
जनसुनवाई में परिवार के साथ पहुंचे सेवानिवृत्त ड्राइवर ने किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धार जिले में होने वाली जनसुनवाई में एक सेवानिवृत्त ड्राइवर ने हंगामा कर दिया। उसकी पत्नी के हाथ में जहर था, जिसे खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी जा रही थी। उसका कहना था कि उसे दो साल से पेंशन नहीं दी जा रही और घर खाली करने का भी दबाव भी बनाया जा रहा है।
2 of 4
जनसुनवाई में आवेदक की पत्नी जहर लेकर पहुंची थी।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार धार जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित तिरला में स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर के पद पर भरत सिंह चौहान पदस्थ थे। दो साल पहले वे रिटायर हो गए हैं, लेकिन उन्हें आज तक पेंशन नहीं दी जा रही है। उनका आरोप है कि वे जिस मकान में रह रहे हैं, उन पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले को लेकर वह धार में जनसुनवाई में पहुंचा था। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी, जो जहर की गोलियां लेकर आई थी। भरत सिंह चौहान का कहना था कि वे घर में 4 सदस्य हैं, उनका एक बच्चा विकलांग है। हम बाप-दादाओं के समय से मकान में निवास कर रहे हैं।
उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए आवेदन भी दिया था, जिसमें समस्या हल नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की बात भी लिखी थी। आवेदक भरत सिंह चौहान ने तिरला बीएमओ अशोक पाटीदार पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। तिरला भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमित पाटीदार सचिव कमलेश मुकाती, पटवारी पवन यादव, सुनील कानूनगो, पेंशन अधिकारी गोविंद बामने, बाबू विनोद पाटीदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसडीएम नेहा शिवहरे ने समझाइश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जनसुनवाई में पहुंची महिला से जहर छीनने की कोशिश की गई।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी आवास खाली करने पर ही मिलती है पेंशन
मामले में सीएमएचओ एमएल मालवी ने कहा कि जब तक सरकारी मकान खाली नहीं होता तब तक पेंशन नहीं मिल सकती, इन्हें कब मकान दिया गया, किन नियमों के तहत दिया गया सभी दस्तावेजों को देखा जाएगा और चूंकि किसी भी विभाग का मकान हो, मकान खाली करने के बाद ही पेंशन का प्रावधान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।