फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सड़क हादसे में चार की मौत, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 12 घायल

Tue, 15 Nov 2022 11:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 11:56 PM IST
सार

रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, 12 व्यक्ति घायल हो गए। 

Four dead in Ratlam: A speeding car ran over laborers working on the roadside, 12 injured
रतलाम सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, 12 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में सात मजदूर हैं व पांच लोग कार में सवार थे। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ व बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक घटना रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के जमुनिया फंटे के पास की बताई गई है। जमुनिया के पास कुछ मजदूर पुलिया पर रैलिंग लगाने का काम कर रहे थे। मंगलवार शाम को इंदौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि चार की मौके पर ही मौत हो गई।
 
Four dead in Ratlam: A speeding car ran over laborers working on the roadside, 12 injured
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : ANI
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। घायलों को एंबुलेंस और लोडिंग वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी अस्पताल पहुंच गए थे। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और विधायक दिलीप मकवाना ने डाक्टरों को घायल लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

घायलों के अनुसार फोरलेन पर 100 मीटर दूर साइन बोर्ड भी लगे थे। कार की रफ्तार तेज थी। वो अचानक हमारी ओर आई, और संभलने का मौका भी नहीं दी। कुछ लोग कार से टकराकर दूर तक जा गिरे थे, जो कार के नीचे दब गए, उनकी मौत हो गई। हादसे में टीटू पिता सुरेश (20), विकास पिता राकेश कश्यप (19), हरिओम पिता हरप्रसाद (22) व एक अन्य की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
 
Four dead in Ratlam: A speeding car ran over laborers working on the roadside, 12 injured
हादसे में 12 लोग घायल बताए गए हैं। - फोटो : ANI

घायल मजदूरों में ग्राम मथना जिला अलीगढ़ के रहने वाले 18 वर्षीय दीपक कुमार पिता जगमोहन सेन सहित 17 वर्षीय योगेश पिता महेश, 32 वर्षीय मनवीरसिंह पिता मंगल सिंह, 31 वर्षीय ओमपाल पिता मंगल सिंह, 18 वर्षीय अमित पिता दलवीर सिंह, 17 वर्षीय चंदू पिता शेर सिंह व 18 वर्षीय आशीष पिता नाहर सिंह सभी निवासी ग्राम मलिकपुरा जिला अलीगढ़ (यूपी) शामिल हैं। वहीं कार में सवार सौरभ शैलेन्द्र जैन (28) निवासी पैलेस रोड रतलाम, उनकी मां शालिनी जैन (52) व नानी शांता जैन (75) निवासी नई आबादी मन्दसौर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।
 
विज्ञापन
Four dead in Ratlam: A speeding car ran over laborers working on the roadside, 12 injured
हादसे में घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि रतलाम में एक सड़क दुर्घटना में 4 मजदूरों की मृत्यु और 8 मजदूरों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। सरकार से अनुरोध है कि सभी पीड़ित परिवारों को समुचित अनुग्रह राशि प्रदान की जाए।


स्थानीय विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि घटना की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। सीएम से चर्चा कर मृतकों के स्वजन व घायलों को आर्थिक मदद के लिए सीएम से चर्चा की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed