फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्य प्रदेश: मुरैना के बाद अब ग्वालियर में नर्सिंग परीक्षा में सामूहिक नकल, हाई कोर्ट की सख्ती भी बेअसर

Wed, 06 Apr 2022 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 04:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बाद अब ग्वालियर में भी नर्सिंग परीक्षा में सामूहिक नकल करने की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जयारोग्य अस्पताल में नर्सिंग की प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें नर्सिंग छात्र सामूहिक नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन
Gwalior: After Morena, now mass copying in nursing examination in Gwalior, High Court's strictness also ineffective
ग्वालियर में भी नर्सिंग परीक्षा में सामूहिक नकल करने की तस्वीरें सामने आई हैं। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बाद अब ग्वालियर में भी नर्सिंग परीक्षा में सामूहिक नकल करने की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जयारोग्य अस्पताल में नर्सिंग की प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें नर्सिंग छात्र सामूहिक नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

Gwalior: After Morena, now mass copying in nursing examination in Gwalior, High Court's strictness also ineffective
नर्सिंग छात्र सामूहिक नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कुछ दिन पहले ही मुरैना जिला अस्पताल के परिसर में नर्सिंग छात्रों द्वारा मोबाइल और सामूहिक नकल करने का वीडियो देशभर में वायरल हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की, लेकिन उसकी जांच पूरी होने से पहले ही ग्वालियर में भी सामूहिक नकल का मामला सामने आ गया है। गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल अंचल में सैकड़ों की संख्या में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं। आधे से ज्यादा कॉलेज तो ऐसे हैं जिनकी न तो बिल्डिंग है और न ही कक्षाएं संचालित होती हैं। अंचल में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र नर्सिंग कोर्स करने के लिए आते हैं और इन छात्रों से पास करने का ठेका लिया जाता है।
 
Gwalior: After Morena, now mass copying in nursing examination in Gwalior, High Court's strictness also ineffective
कुछ दिन पहले ही मुरैना जिला अस्पताल के परिसर में नर्सिंग छात्रों द्वारा मोबाइल और सामूहिक नकल करने का वीडियो देशभर में वायरल हुआ था। - फोटो : फाइल फोटो
अभी हाल में ही नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े को लेकर हाईकोर्ट ने भी सख्त नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल में नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितताएं हो रही हैं। इसके साथ ही हाईकोर्ट से नर्सिंग काउंसलिंग को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर इसको नहीं रोका गया तो यह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बड़ा घोटाला निकल कर सामने आएगा। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद भी माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि मुरैना जिले के बाद अब ग्वालियर में भी नर्सिंग कॉलेज संचालक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में 2 सैकड़ा से अधिक नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं जिनमें आधे से ज्यादा ऐसे नर्सिंग कॉलेज हैं जिनकी अभी तक जमीन पर बिल्डिंग नहीं बनी हुई है। सिर्फ कागजों में ही नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं। यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार और जिला प्रशासन इस फर्जी नर्सिंग कॉलेज कांड को लेकर गंभीर नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed