फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: पठान के गीत 'बेशरम रंग' में बदलावों से नरोत्तम मिश्रा खुश, बोले- रियल लाइफ पर होता है असर

Thu, 29 Dec 2022 04:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 29 Dec 2022 04:10 PM IST
सार

फिल्म पठान के गीत 'बेशरम रंग' में बदलावों की पैरवी करने वाले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सेंसर बोर्ड की कवायद से खुश हैं। उन्होंने कहा कि रील लाइफ का रियल लाइफ पर असर पड़ता है। 
 

विज्ञापन
Narottam Mishra is happy with the Censor board suggestions for Pathan Besharam Rang
पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों में है। बेशरम रंग गीत रिलीज होते ही लोगों के निशाने पर आ गया था। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तो प्रदेश में फिल्म को रिलीज करने की अनुमति देने पर विचार करने की बात कहकर चेतावनी ही दे दी थी। अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म और बेशरम रंग गीत में कुछ बदलाव सुझाए हैं। इससे मिश्रा खुश हैं। 


सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म और गाने में सुझाए गए कट्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय सराहनीय है। जब यह मामला मेरे सामने आया था तो मैंने कहा था कि दूषित मानसिकता के जरिए लोगों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास है। रील लाइफ भी रियल लाइफ पर असर डालती है। इस बात को कलाकार और निर्माता को ध्यान में रखना चाहिए।
Narottam Mishra is happy with the Censor board suggestions for Pathan Besharam Rang
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media
नरोत्तम मिश्रा ने ही उठाए थे सवाल
बेशरम रंग गीत के पोस्टर में भगवा रंग की बिकिनी में दीपिका पादुकोण नजर आ रही है। इसे लेकर विवाद हो गया था। मिश्रा ने कहा था कि बदलाव नहीं हुए तो फिल्म को रिलीज करने की अनुमति देने पर विचार किया जाएगा। इसी तरह के बयान अन्य नेताओं ने भी दिए थे। 
Narottam Mishra is happy with the Censor board suggestions for Pathan Besharam Rang
Besharam Rang Song - फोटो : social media
सेंसर बोर्ड ने सुझाए हैं कुछ कट्स
सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पठान फिल्म का हाल ही में सर्टिफिकेशन किया गया था। सेंसर बोर्ड की एग्जामिनेशन कमेटी ने फिल्म के मेकर्स को कुछ कट्स का सुझाव दिया है। ज्यादातर बदलाव फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हैं। कमेटी द्वारा पठान फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रिवाइज्ड वर्जन भी जमा करने का आदेश दिया है। सेंसर बोर्ड के मुताबिक क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की संवेदनशीलता के बीच तालमेल बनाना जरूरी है। जब तक दिए हुए सुझावों पर फिल्म में बदलाव किए जाएंगे, तभी तक हमारी संस्कृति, भरोसा गौरवशाली, जटिल बना हुआ है। हालांकि, जो बदलाव सुझाए हैं, वह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही सामने आएंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed