{"_id":"620c9df84287b65dc36ccd7d","slug":"in-burhanpur-bride-and-groom-ride-horse-for-their-marriage-cm-says-a-commendable-initiative","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुरहानपुर में अनूठी शादी: इस बरात को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रह गए दंग, कहा-अभिनंदनीय पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहानपुर में अनूठी शादी: इस बरात को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रह गए दंग, कहा-अभिनंदनीय पहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:01 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के शाहपुर में दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग घोड़ी पर बैठकर साथ में बरात में शामिल हुए। संदेश दिया कि लड़का-लड़की बराबर है। इस बरात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अभिनंदनीय पहल बताया है।
1 of 3
बुरहानपुर में दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ बरात निकाली।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूल्हे का बरात लेकर निकलना आम है। अब तो कई जगहों पर दुल्हनों के घोड़ी चढ़ने की खबरें भी आती हैं, लेकिन बुरहानपुर में अनूठी बरात निकली। न केवल दूल्हा बल्कि दुल्हन भी घोड़ी चढ़ी। दोनों साथ में अलग-अलग घोड़ी पर सवार होकर बरात लेकर निकले। संदेश दिया लड़के-लड़की बराबर है और उनमें कोई असमानता नहीं है।
2 of 3
बुरहानपुर के शाहपुर में दुल्हन के घर से निकली उसकी बरात।
- फोटो : सोशल मीडिया
खैर, यह बरात निकली बुरहानपुर के शाहपुर में। वार्ड क्रमांक 2 के अभिषेक जवरे का विवाह उसी क्षेत्र की निकिता से हुआ। दोनों अलग-अलग घोड़ी पर सवार हुए और अपने-अपने घर से रवाना हुए। मुख्य मार्ग से निकलकर दोनों बरात एक हो गई। निकिता ने इस दौरान दूल्हे अभिषेक की तलवार अपने हाथ में ली और बैंड-बाजे की धुन पर झूमते हुए भी नजर आईं।
3 of 3
शिवराज का ट्वीट और शादी का इन्वाइट।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा- अभिनंदनीय पहल
इस बरात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसे देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बरात को अभिनंदनीय बताया। उन्होंने लिखा- बुरहानपुर के शाहपुर में लड़का-लड़की एक समान संदेश देने के लिए दूल्हे के साथ दुल्हन ने भी घोड़ी पर सवार होकर बरात निकाली और शादी के मंडप तक पहुंची। नए जीवन में प्रवेश करने वाले अभिषेक और निकिता की यह पहल अभिनंदनीय है। आप दोनों का भावी जीवन आनंदमय हो, मेरा स्नेह और आशीर्वाद।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।