Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
In the program of Prime Minister's Housing Scheme in Chhatarpur, Chief Minister Shivraj Singh Chouhan,
{"_id":"62429c3ed5df5e000a449a5f","slug":"in-the-program-of-prime-minister-s-housing-scheme-in-chhatarpur-chief-minister-shivraj-singh-chouhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: सीएम बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में कार्यक्रम में होंगे शामिल, दमोह-सागर के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: सीएम बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में कार्यक्रम में होंगे शामिल, दमोह-सागर के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:24 AM IST
सार
छतरपुर: सीएम बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में कार्यक्रम में होंगे शामिल, दमोह-सागर के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
1 of 3
CM के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सागर कमिश्रर ने छतरपुर जिले में अधिकारियों की कमी होने के कारण दमोह एवं सागर जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है। दमोह के अपर कलेक्टर एनआर गौड़ को हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है। हटा एसडीएम अभिषेक ठाकुर को हेलीपेड रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है, एसडीएम राहतगढ़ देवेन्द्र प्रताप सिंह को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के मुख्य प्रवेश क्रमांक गेट 1 पर तैनात किया गया है।
एसडीएम बंडा प्रकाश नायक को वीआईपी प्रवेश द्वार पर तैनात किया गया है। तहसीदार बंडा संजय दुबे को लोकार्पण स्थल एवं कन्या पूजन स्थल पर तैनात किया गया है। डिप्टी कलेक्टर दमोह अविनाश रावत को दर्शक दीर्घा महिला में तैनात किया गया है। इसके अलावा छतरपुर जिले के सभी अधिकारियों को विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया है। ग्राम कदारी में एसडीएम विनय द्विवेदी और उपसंचालक कृषि मनोज कश्यप के अलावा एसीओ चन्द्रसेन सिंह, राजनगर सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी की ड्यूटी लगाई गई है। छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने आदेश जारी कर इन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
3 of 3
स्टेडियम के चप्पे-चप्पे पर तैनात है सुरक्षा बल।
- फोटो : अमर उजाला
छावनी में हुआ तब्दील कदारी ग्राम
जनपद पंचायत छतरपुर की ग्राम पंचायत कदारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचू रजक के घर जाएंगे। यहां सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल से आई टीम कदारी के चप्पे-चप्पे में तैनात की गई है, सुरक्षा बलों ने ग्राम को छावनी में बदल दिया है। वहीं, ग्रामीण मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम
सुबह 11.45 बजे छतरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में शामिल होंगे
दोपहर 1.45 बजे छतरपुर के ग्राम कदारी पहुंचकर पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे
दोपहर 3.30 बजे भोपाल के लिए वापसी करेंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।